{"_id":"5a395a434f1c1bfc0f8b4d90","slug":"181513708099-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर बना किसानों के लिए नजीर.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीर बना किसानों के लिए नजीर.....
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुधीर बना किसानों के लिए नजीर
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांवजुलानी खेड़ा गांव के प्रगतिशील किसान सुधीर आज किसानों के लिए नजीर बन गया है। उसने बाग लगाने, नैट हाउस, ड्रिप आदि के माध्यम से आय को दोगुना करने में सफलता हासिल की है।
सुधीर ने बताया कि उन्होंने हरियाणा सरकार की योजनाओं के तहत दो एकड़ में अमरूद, एक एकड़ में आड़ू, एक एकड़ में निम्बू के बाग, एक एकड़ में नेट हाउस तथा तीन एक एकड़ में जैविक सब्जियां उगा रहे हैं। प्रगतिशील किसान ने उद्यान विभाग की अनुदान योजनाओं का भरपूर लाभ उठाया है तथा अन्य किसानों को लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे है।
सुधीर ने सबसे पहले सरकार की ड्रिप सिंचाई योजना के तहत 7 एकड़ में ड्रिप सिंचाई अपनाई है। किसान द्वारा एक पैक हाउस भी बनाया गया है। वह जैविक खेती में नीम ऑयल, नीम केक, गौ-मूत्र, लस्सी, डि-कम्पोजर एवं ट्राईकोड्रमा का प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
प्रगतिशील किसान द्वारा 5 एकड़ में विभिन्न फलों के बाग तथा 2 एकड़ में जैविक सब्जी लगाई गई है, जबकि एक एकड़ में बाग के साथ जैविक खेती भी की जा रही है। उसने बताया कि उद्यान विभाग से नए बाग लगाने, नैट हाउस, ड्रिप सिस्टम तथा पैक हाउस पर अनुदान प्राप्त किया है। साथ ही आधा एकड़ में पानी को स्टोर करने के लिए टैंक का निर्माण किया गया है। वर्षा एवं नहर के पानी को इस टैंक में स्टोर करने के बाद आवश्यकतानुसार ड्रिप के माध्यम से फसलों की सिंचाई करता है।
जिला उद्यान अधिकारी डा. जगफूल ने बताया कि प्रगतिशील किसान सुधीर जुलानी खेड़ा द्वारा विभाग की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाकर अपनी आमदनी बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। सरकार द्वारा बागवानी विभाग के माध्यम से किसानों को नए बाग लगाने पर अनुदान राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने जिला के किसानों से उद्यान विभाग की योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की अपील की है।
ड्रिप सिस्टम, नेट हाउस व बाग लगाने में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
फोटो संख्या-11, 12