फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग

भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग

Tue, 12 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग
भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग
विज्ञापन

डीसी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। टीजीटी व पीजीटी की भर्ती को जल्द पूरा करवाने की मांग को लेकर अध्यापक संगठन द्वारा शहर भर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका गया। संगठन ईकाई के जिलाध्यक्ष जगदीप बनवाला ने बताया कि वर्ष 2015 में प्रदेश सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से अध्यापकों के 11303 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। लेकिन तीन वर्ष का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी आयोग केवल 575 पदों पर ही भर्ती कर पाया। शेष 10723 पदों पर भीर्त प्रक्रिया अभी भी लंबित है। आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती जो कि पूरी तरह से नकारा साबित हो चुके हैं। सरकार के वकीलों की अनुभवहीनता के कारण अधिकतर भर्तियां कोर्ट में विचाराधीन है। जिन पर सरकार समय पर अपना जवाब दायर नहीं करती। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जब तक सरकार इन भर्तियों को पूरा नही करती तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हरियाणा टीजीटी पात्र अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष सुरजीत लवर्स ने कहा कि आगामी लोक सभा व विधानसभा चुनाव में सरकार को मात देंगे। उन्होंने कहा कि उनको संघ को इनेलो, बिजली बोर्ड, हरियाणा रोडवेज के पदाधिकारियों का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि संगठन की सरकार से अपील है कि आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती को बर्खास्त करके किसी अन्य काबिल व्यक्ति को चेयरमैन नियुक्त करें और कोर्ट में समय पर अपना जवाब दायर करें। ताकि भर्ती को जल्द पूरी किया जा सके। इस अवसर पर सुरजीत लवर्स, विकास तंवर, राकेश सैनी, अनूज अरोड़ा, दिनेश बूरा, रणजीत सिंह व अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed