फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   फ्लैटस के मामले में एसडीएम से मिले कई लोग

फ्लैटस के मामले में एसडीएम से मिले कई लोग

Fri, 08 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
फ्लैटस के मामले में एसडीएम से मिले कई लोग
फ्लैट्स के मामले में एसडीएम से मिले कई लोग
विज्ञापन

फ्लैट्स को लेकर प्रस्तुत किए कागजात
एसडीएम ने कहा- कागजात की जांच कर कार्रवाई में किया जाएगा शामिल
दिन भर रही फ्लैट्स मामले की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। न्यायिक परिसर के निकट बनाए जा रहे फ्लैट्स पर कार्रवाई के मामले में वीरवार को इस मामले से जुड़े कई लोग एसडीएम कमलप्रीत कौर से मिले और उन्हें सारे निर्माण को नियमानुसार बताते हुए कागजात प्रस्तुत किए। एसडीएम ने उन्हें नगर परिषद की रिपोर्ट में उठे सवालों के बारे में जवाब देने को कहा। जिस पर उन्होंने इस संबंध में भी कागजात प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा। बताया जा रहा है कि एक बार फिर से इस मामले में कागजों की जांच की जाएगी।
विदित रहे कि बुधवार शाम एसडीएम ने नगर परिषद की रिपोर्ट के बाद फ्लैट्स को अवैध होने के कारण सील किए जाने के आदेश जारी किए थे। इस बात के उजागर होने के बाद वीरवार सुबह शहर भर में यह बात चर्चा का विषय बनी रहीं। बताया जा रहा है कि यहां करीब 55 फ्लैट्स हैं।
विज्ञापन

वीरवार को फ्लैट्स निर्माण कार्य से जुड़े कई लोग एसडीएम कमलप्रीत कौर से मिले और बताया कि यह निर्माण पूरी तरह से नियमों के अनुसार है। इसलिए इसमें सील करने जैसी कार्रवाई नहीं बनती। कृष्ण वर्मा ने बताया कि उन्होंने एसडीएम को कागजात प्रस्तुत कर उन पर भी विचार करने की मांग की है। ताकि उनके साथ अन्याय ना हो। एसडीएम ने उनके कागजातों पर भी नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कमलप्रीत कौर ने बताया कि कुछ लोग उनसे फ्लैट्स मामले में मिले थे। उन्होंने पूरे कार्य को वैध बताते हुए कुछ कागजात दिखाए। उनसे नगर परिषद की रिपोर्ट में उठे सवालों पर भी जवाब मांगा गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए कागजों पर नियमानुसार विचार करते हुए आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed