फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नया कैथल रेलवे स्टेशन के हालात भी हुए बदतर, यात्रियों को शौचालय में जाने से लेकर टिकट लेने में होती है परेशानी

नया कैथल रेलवे स्टेशन के हालात भी हुए बदतर, यात्रियों को शौचालय में जाने से लेकर टिकट लेने में होती है परेशानी

Wed, 20 Mar 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
नया कैथल रेलवे स्टेशन के हालात भी हुए बदतर, यात्रियों को शौचालय में जाने से लेकर टिकट लेने में होती है परेशानी
नया कैथल रेलवे स्टेशन के हालात भी हुए बदतर, यात्रियों को शौचालय में जाने से लेकर टिकट लेने में होती है परेशानी
विज्ञापन

नए स्टेशन पर न टिकट विंडो खुली रहती और गंदगी की समस्या से भी नहीं मिल रही निजात
फोटो नंबर-11 से 13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नया कैथल रेलवे स्टेशन के हालात भी बदतर हो गए है। जिस कारण यहां पर आने वाले यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। स्टेशन पर यात्रियों को शौचालय में जाने से लेकर टिकट लेने में परेशानी होती है। लेकिन इस पर रेलवे के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। सुबह के समय होने वाले दो ट्रेनों के आवागमन के समय ट्रेन की खिड़की बंद रहने से यात्रियों को बिना टिकट लिए ही मजबूरन यात्रा करनी पड़ती है।
शौचालय की हालत भी खस्ता:-
महिला यात्री यात्री महिमा ने बताया कि वे रोजाना सुबह के समय ट्रेन के माध्यम से कुरुक्षेत्र में नौकरी करने के लिए जाती है। वह दोपहर को दो बजे की ट्रेन में वापिस कैथल आती है। यहां पर महिला के लिए शौचालयों की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे यहां पर महिला यात्रियों को अधिक परेशानी होती है। ऐसे में शौचालय गंदगी से अटे पड़े हैं। गाडिय़ों के आने का इंतजार कर रहे यात्रियों को शौच के लिए खाली पड़ी जगहों पर जाना पड़ता है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नहीं कोई सुरक्षा के लिए कर्मचारी:-
यात्री सोनू ने कहा कि छोटा स्टेशन होने के कारण यहां पर शरारती किस्म के युवक भी ऐसे ही टहलते रहते हैं। सुरक्षा के लिए एक भी कर्मचारी वहां मौके पर नहीं है। ऐसे में कोई भी आपराधिक तत्व चोरी व अन्य प्रकार की घटनाओं को अंजाम देकर वहां से आसानी से फरार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री पुरोषत्तम दास ने बताया कि स्टेशन पर सफाई को लेकर भी कोई खास प्रबंध नहीं है। इस कारण भी यात्री परेशान हैं। ऐसे ही हालात यहां पिछले काफी समय से बने हुए हैं। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कई बार सुबह के समय यहां पर टिकट विंडो भी नहीं खुलती है।

जल्द करवाएंगे समाधान:-
रेलवे वर्कर्स सीनियर सेंक्शन इंजिनियर हरप्रीत ङ्क्षसह ने कहा कि नए रेलवे स्टेशन पर सभी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इसके लिए वे संबंधित अधिकारियों से बातचीत करेंगे। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ ही टिकट विंडो भी नहीं खुलने के बारे जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed