फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   फरल में महाराणा प्रताप चौक पर बनाये जा रहे हाल में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगा कर विरोध किया

फरल में महाराणा प्रताप चौक पर बनाये जा रहे हाल में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगा कर विरोध किया

Wed, 12 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
फरल में महाराणा प्रताप चौक पर बनाये जा रहे हाल में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगा कर विरोध किया
हॉल के निर्माण में लगाई जा रही कच्ची और निम्न स्तर की ईंटें, लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन

- फरल में महाराणा प्रताप चौक पर बनाए जा रहे हॉल में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने का आरोप
फोटो संख्या-18
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। गांव फरल में महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप के नाम से बन रहे हॉल में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाकर किसानों ने रोष प्रकट किया।
किसान संघ के प्रदेश प्रवक्ता रणदीप आर्य ने रोष प्रकट करते हुए निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की जांच करवाकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हॉल पंचायती राज द्वारा बनाया जा रहा है, जो 25 फुट चौड़ा व 38 फुट लंबा है। इसे 7 लाख रुपये लागत से बनाया जाना है। इसका कार्य का टेंडर वर्क न होकर अधिकारियों द्वारा खुद बनवाया जा रहा है। इसमें निर्माण कार्य में लगाये जाने वाली ईंटें निम्न स्तर और कच्ची लगाई जा रही है। ठेकेदार अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग कर रहा है। जिसका कई बार ग्रामीणों ने विरोध भी किया और हर बार ठेकेदार द्वारा अच्छी क्वालिटी की सामग्री लगाने का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों के विरोध करके चले जाने के बाद फिर दोबारा उसी सामग्री का प्रयोग किया जाता है।
ग्रामीण बजेंद्रपाल, कप्तान राणा, देवपाल राणा, ऋषिपाल राणा, संदीप, भानू प्रताप व मनदीप सिंह ने बताया कि हॉल बनने के बाद तक वे घटिया सामग्री का प्रयोग करेंगे और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। इसके लिए चाहे उन्हें प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के जेई राजबीर सिंह ने कहा कि हॉल का कार्य टेंडर वर्क नहीं है। पंचायती राज द्वारा कार्य करवाया जा रहा है। ईंट भट्ठे द्वारा 4 हजार ईंटें कच्ची भेज दी गई थी, जिसे प्रयोग में नहीं लाया जा रहा है। पूरा कार्य पारदर्शिता और सरकार के नियमानुसार किया जा रहा है। हर सामग्री उच्च क्वालिटी की प्रयोग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed