फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नगरपालिका ने नगर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, किया प्रदर्शन

नगरपालिका ने नगर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, किया प्रदर्शन

Thu, 22 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका ने नगर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, किया प्रदर्शन
नगरपालिका ने नगर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो नंबर-26
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। नगरपालिका द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों व नपा प्रशासन के बीच ठन गई। अभियान जिस समय कपिल मुनि रोड़ पर शुरू हुआ तो विरोध स्वरूप दुकानदारों ने बजार पूरी तरह से बंद कर दिया। नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकानदार लामबंद हो गए। कपिल मुनि रोड से शुरू हुआ कारवां मार्केट बंद करवाता हुआ एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा। एसडीएम कार्यालय परिसर में भारी संख्या में जमा हुए दुकानदारों ने नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। विरोध प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों श्रवण, बिट्टू, अश्विनी, विशाल तनुज, ङ्क्षरकू ने कहा कि कपिल मुनि रोड़ पर जो दोनों और नालियां बनी हुई हैं वे दशकों पुरानी हैं। नपा प्रशासन दावा कर रहा है कि इस सड़क की चौड़ाई 33 फुट की है जिस पर हुआ अतिक्रमण हटाया जाऐगा। दुकानदारों का कहना था कि वे लोग कपिल मुनि रोड़ पर बने नालों से आगे कोई भी सामान नही रखेंगे पर नालों से पीछे रखे सामान व चबूतरों पर कोई कार्यवाही नही होनी चाहिए। दुकानदारों की सुनवाई के लिए एसडीएम या तहसीलदार मौके पर उपलब्ध न होने के कारण से समस्या का कोई समाधान नही निकल पाया। दुकानदारों का कहना है कि जब तक उन लोगों की समस्या का कोई स्थाई समाधान नही निकलता तब तक वे दुकानें बंद ही रख कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

अतिक्रमण हटाने से पहले दी दी थी सूचना
नगर की सभी सड़कों से अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटाने के लिए नगरपालिका द्वारा दुकानदारों को 72 घंटे पूर्व अल्टीमेटम दिया गया था। इसके लिए माइक के माध्यम से दुकानदारों को लगातार सूचित किया जा रहा था। 72 घंटे पूरा होने के साथ ही बुधवार सुबह नगरपालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया। सचिव कुलदीप मलिक के निर्देशन में कर्मचारियों का अमला पालिका कनिष्ठ अभियंता मंदीप श्योकंद की रहनुमाई में पालिका कर्मचारी सुरेश चहल, सोमप्रकाश शर्मा के साथ जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्रालियों को साथ लेकर रेलवे रोड से चला। सबसे पहले कैची चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की शुरूआत की गई। नालों से आगे दुकानों के सामने पड़े सामान व छप्परों को जेसीबी के माध्यम से उठाना शुरू कर दिया। नपा प्रशासन ने कैथल रोड़, नरवाना रोड़, मटौर रोड़ व रेलवे रोड़ पर कार्यवाही को पूरा किया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पालिका कर्मियों को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्थिति को बिगड़ती देख मंदीप श्योकंद ने पुलिस बल की सहायता से आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम के कपिल मुनि रोड़ पर पहुंचते ही मामला ज्यादा गर्म हो गया जिसके कारण से अतिक्रमण हटाओ अभियान को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed