{"_id":"5a6cc65b4f1c1bb3208b5a89","slug":"171517078107-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान, आशा वर्कर्स ती दिन की हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान, आशा वर्कर्स ती दिन की हड़ताल पर
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आज से तीन दिन के लिए पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू हो रहा है। लेकिन आशा वर्कर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिस कारण स्वास्थ्य विभाग अब समाज सेवी संस्थाओं की सहायता लेगा। वहीं आशा वर्कर्स ने एलान कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानीं जाती, तब तक वे आंदोलन करेंगी। शनिवार को जारी धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान संतोष ब्राह्मणी वाला ने की व मंच संचालन जिला सचिव सर्वजीत कौर ने किया। संतोष ब्राह्मणी वाला ने बताया कि यूनियन को हेल्थ डायरेक्टर ने 24 जनवरी को बातचीत के लिए बुलाया था परन्तु बातचीत सिरे नहीं चढ़ी। इसलिए मजबूरन हड़ताल जैसा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हमारी हड़ताल जारी रहेगी। सभी ब्लाकों की आशा वर्कर अपनी अपनी प्रधान बाला रसीना, चरणजीत कौर गुहला, सुमन सीवन, कृष्णा मटोर कलायत, सुमन कश्यप पूंडरी व सुषमा जड़ोला की अगवानी में धरने पर पहुंची। आज जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान शर्मिला पिलखन, लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन के जिला प्रधान नरेश रोहेड़ा ने भी आशाओं की मांगों का समर्थन किया।
सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की महिला विंग अध्यक्षा ने दिया समर्थन : आशा वर्करों को समर्थन देने के लिए सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संतोष दहिया पहुंची। आशा वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें अपना मांग पत्र भी सौंपा। डॉक्टर दहिया ने सरकार से अपील की है कि सरकार जल्द से जल्द हरियाणा की बेटियों की मांगों पर ध्यान देकर उन्हें पूरा करें। ताकि उनका बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सार्थक हो सके।
लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन, तहसीलदार को दिया ज्ञापन : शुक्रवार गणतंत्र दिवस के दिन आशा वर्कर्स ने धरना जारी रखा। उन्होंने अस्पताल से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। साथ ही सड़क पर बैठकर रोष जताया। कई घंटों के प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को ज्ञापन दिया। सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
आज से पोलियो उन्मूलन अभियान, आशा वर्कर्स हड़ताल पर
पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लिया स्वयं सेवी संस्थाओं का सहारा
आशा वर्कर्स ने कहा-विभाग के निदेशक ने बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन नहीं की कोई सुनवाई
फोटो संख्या-13