फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मलेशिया में मारे गए विकास शव लाए जाने की प्रक्रिया पूरी

मलेशिया में मारे गए विकास शव लाए जाने की प्रक्रिया पूरी

Sat, 09 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
मलेशिया में मारे गए विकास शव लाए जाने की प्रक्रिया पूरी
मलेशिया में मारे गए विकास शव लाए जाने की प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन

रविवार को पहुंच सकता है शव इंडिया
दूसरे युवक से भी नहीं हो पा रहा संपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव तारागढ़ निवासी विकास का शव रविवार को इंडिया पहुंचने की संभावनाएं हैं। परिजनों द्वारा वीरवार को आवश्यक कागजात भेजे जाने के बाद शुक्रवार को मलेशिया में सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गई। बताया जा रहा है कि शव लाए जाने के लिए टिकट का प्रबंध हो चुका है। अब शनिवार रात्रि या फिर रविवार को शव इंडिया पहुंच जाएगा। वहीं उसके साथी गांव बरटा निवासी विक्रम से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विकास के परिजन सोनू ने बताया कि उन्होंने वीरवार को सभी आवश्यक कागजात जमा करवा दिए थे। शुक्रवार को वहां से पता चला है कि शव लाए जाने के लिए टिकटों का प्रबंध हो गया है। शव के साथ एक अन्य व्यक्ति का भी टिकट हुआ है। उसके साथ कौन आएगा? अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है। सोनू ने बताया कि यदि फ्लाईट समय पर रही तो शनिवार रात्रि दस बजे शव भारत पहुंच जाएगा। अन्यथा यह रविवार को पहुंचेगा।
विज्ञापन

अब बरटा निवासी उसके साथी विक्रम से संपर्क न हो पाने के कारण भी परिजन चिंतित है। 20 वर्षीय विक्रम भी उसी फेक्ट्री में कार्यरत था। वह वारदात से पूर्व फैक्ट्री में प्रवेश कर गया था। इसके बाद उसे उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। जो बड़ी चिंता का विषय है।विदित रहे कि 2 दिसंबर को मलेशिया में एक फैक्ट्री के बाहर तारागढ़ निवासी विकास सहित पंजाब के एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही परिजन शव भारत लाए जाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed