फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   167 students secured admission during the first physical counseling round for PG courses.

Kaithal News: पीजी की प्रथम फिजिकल काउंसलिंग में 167 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Sun, 30 Aug 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 30 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
167 students secured admission during the first physical counseling round for PG courses.
आरकेएसडी कालेज में प्रवेश लेने पहुंचे विद्यार्थी। कालेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज, कैथल में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम फिजिकल काउंसलिंग के दौरान 167 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। प्रथम मेरिट सूची के आधार पर पहले ही विद्यार्थियों के प्रवेश हो चुके थे और अब प्रथम फिजिकल काउंसलिंग के जरिये भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त किया है।
प्रथम फिजिकल काउंसलिंग के दौरान एमए अर्थशास्त्र में 20, एमए अंग्रेजी में 30, एमए हिंदी में 10, एमए इतिहास में 19, एमए राजनीति विज्ञान में 40, एमकॉम में 18, एमएससी गणित में 20, पीजीडीसीए में 7 और पीजी डिप्लोमा इन योग में 3 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इस प्रकार कुल 167 विद्यार्थियों ने प्रथम फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश प्राप्त किया। उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा की ओर से जारी संशोधित समय-सारणी के अनुसार शनिवार को प्रथम फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की गई। इसी दिन चयन सूची जारी की गई और चयनित विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि भी शनिवार रही।
विज्ञापन

प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि पीजी पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि प्रथम फिजिकल काउंसलिंग में 167 विद्यार्थियों का प्रवेश होना पीजी पाठ्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों के उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से अपील की कि वे संशोधित प्रवेश शेड्यूल के अनुसार निर्धारित तिथियों में अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
प्रवेश के लिए निम्न शेड्यूल निर्धारित किया गया
- 30 अगस्त से 5 सितंबर 2026 : 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ काउंसलिंग/प्रवेश।
- 6 सितंबर से 12 सितंबर 2026 : 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रतिदिन अतिरिक्त 100 रुपये विलंब शुल्क।
- 29 अगस्त 2026 से जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भरा है अथवा आरकेएसडी कॉलेज को अपनी पहली पसंद नहीं चुना है, वे एडिट-नया आवेदन कर सकते हैं और आगामी काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे।

--------
ये लाने होंगे दस्तावेज
कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां व फोटोकॉपी, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed