फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Delivered the message of 'Nation First' through a morning procession.

Kaithal News: प्रभातफेरी से दिया राष्ट्रप्रथम का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Delivered the message of 'Nation First' through a morning procession.
प्रभात फेरी निकाल वैदिक सद्भावना का संदेश देते विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति
कैथल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल और आर्य युवा समाज के संयुक्त तत्वावधान में श्रावणी पर्व के उपलक्ष्य में वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या अंजू गंभीर ने वैदिक अग्निहोत्र में आहुति अर्पित कर किया। प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रथम की भावना का संदेश दिया गया। सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने दैनिक हवन यज्ञ, वैदिक प्रश्नोत्तरी, भजन गायन और प्रभात फेरी सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। हवन में विद्यार्थियों ने मंत्रों का पाठ किया। प्राचार्या अंजू गंभीर ने कहा कि राष्ट्रोत्थान में आर्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed