{"_id":"5c51f53abdec227368421a89","slug":"161548875066-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों से बचने के लिए सोशल मीडिया पर रहें सर्तक, मुश्किलों में ले पुलिस का सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों से बचने के लिए सोशल मीडिया पर रहें सर्तक, मुश्किलों में ले पुलिस का सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधों से बचने के लिए सोशल मीडिया पर रहें सतर्क, मुश्किलों में ले पुलिस का सहयोग
अमर उजाला की ओर से सुपार्श्व जैन बाल सदन स्कूल में पुलिस पाठशाला का आयोजन
सिटी एसएचओ ने बच्चों को अपराध से जागरूक रहने के बताए टिप्स
फोटो नंबर-05 से 08
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रताप गेट स्थित सुपार्श्व जैन बाल सदन पब्लिक स्कूल में बुधवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस पाठशाला आयोजित की गई। जिसमें पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को अपराधों के प्रति सतर्क रहने के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में सिटी थाना के एसएचओ राजकुमार ने विद्यार्थियों को लगातार बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के अपराधों, नशा से बचने व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान प्रज्ञा पाशा जैन ने की जबकि मंच संचालन लक्षित जैन ने किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पुलिस द्वारा अपराधों को रोकने व की जाने वाली अन्य गतिविधियों के बारे में उत्सुकता के साथ जानकारी हासिल की।
सिटी थाना के एसएचओ राजकुमार ने कहा कि अक्सर जनता को हमेशा यह भय बना रहता है कि पुलिस उनके साथ सख्ती से पेश आएगी। लेकिन उनकी यह धारणा बिल्कुल गलत है। ऐसा कुछ भी नहीं है। पुलिस केवल अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आती है। जबकि जनता की वह सुरक्षा व सहयोग करती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि पुलिस किसी की दुश्मन नहीं है बल्कि अपराध को रोकने के लिए आम लोगों की दोस्त है। उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया पर जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया। एसएचओ ने बताया कि वर्तमान में अपराधी शातिर तरीके से अपराध की शैली को देखकर अपराध करते हैं। जिसमें सोशल मीडिया में व्हाट्सएप और फेसबुक जैसी सोशल साइट्स भी शामिल हैं। इन अपराधों पर रोक लगाने के लिए हमें किसी भी प्रकार से अपने घर में खासकर लड़कियों को फोटो को अपलोड नहीं करना चाहिए। इसके अलावा एसएसओ ने लड़कियों को महिला थाना की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर संचालित दुर्गा शक्ति एप की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कई छात्र व छात्राओं ने भी पुलिस द्वारा अपराध को रोकने के उद्देश्य से किए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में अंत में स्कूल की प्रिंसिपल रेखा खुराना ने सिटी एसएचओ का आभार जताया। इस मौके पर अध्यापक स्वाति शर्मा, गौरव गर्ग, जयना, नीलम, पूनम, ज्योति, धारणा, सुनीता, कविता, विधि, छवि, मनजीत, आरती, आंचल, विशाल व पुलिस कर्मचारी राजेश नायक, रामनिवास व राजेश कुमार मौजूद रहे।