{"_id":"5c34fb1cbdec225725363e7d","slug":"161546976028-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री से मिले किसान संघ के प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री से मिले किसान संघ के प्रतिनिधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री से मिले किसान संघ के प्रतिनिधि
चिप गड़बड़ी मामले में की कार्रवाई की मांग, मंत्री ने गन्ना आयुक्त से मांगी सात दिन में रिपोर्ट
शुगर मिल में जारी है भूख हड़ताल
फोटो नंबर 30
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय किसान संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को चिप गड़बड़ी मामले में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ से मिलकर कार्रवाई की मांग की। जिसमें मंत्री ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर गन्ना आयुक्त से सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए।
प्रांत युवा प्रमुख गुलतान नैन बताया कि शुगर मिल कै थल में गन्ने को तोलने वाले कांटे में चिप व गन्ना कम तोलने के मामले में मंगलवार को कृषि मंत्री को शिकायत दी। उस चिप का कंट्रोल को रिमोट द्वारा कंट्रोल करके किसी भी गन्ने से भरी ट्राली का वजन कम या ज्यादा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उसकी शिकायत प्रशासन को दी। जिला प्रशासन द्वारा कांटे की जांच के दौरान कांटे से चिप मिली। जिसकी जांच के जिला प्रशासन द्वारा एसआईटी गठित की गई। परंतु एसआईटी द्वारा अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने गन्ना आयुक्त को एक सप्ताह में कार्रवाई करके रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश कुमार, प्रांत युवा प्रमुख गुलतान नैन, रमेश नैन नैना, पाले राम क्योड़क, जगदीश आर्य खुराना मौजूद रहे।
किसानों की भूख हड़ताल जारी
फोटो नंबर 31
शुगर मिल में दिए जा रहे धरने में दूसरे दिन भी भूख हड़ताल की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रांत कोषाध्यक्ष रणदीप सिंह आर्य ने की। उन्होंने बताया कि शुगर मिल में चिप घोटाले की जांच को लेकर अधिकारियों द्वारा केवल आश्वसन दिया जा रहा है। लेकिन संबंधित अधिकारियों को अभी तक सस्पेंड तक नहीं किया गया है। डीसी धर्मबीर सिंह ने सोमवार को शुगर मिल का दौरा किया। डीसी ने किसानों आश्वसन दिया कि चिप घोटाले की जांच के लिए नई एसआईटी गठित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जब तक चिप घोटाले की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर रामोहन, पालाराम, सूरजभान, रमेश नैना, छोटा राम, रकम सिंह, ऋषिपाल, महेंद, दीपक वालिया, गुलाब नरड़, जरनैल, कुलविंद्र, सनी वालिया, महावीर, विक्रम, मगर सिंह दयौरा मौजूद रहे।