{"_id":"5c0c0e48bdec2241891edc5e","slug":"161544293960-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की राजकीय आईटीआई के लिपिक विभाग के कर्मचारियों ने ली हारट्रोन सेंटर में ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की राजकीय आईटीआई के लिपिक विभाग के कर्मचारियों ने ली हारट्रोन सेंटर में ट्रेनिंग
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह की ट्रेनिंग में आईटीआई लिपिकों ने सीखा कंप्यूटर का बेसिक और इंटरनेट चलाना
जिले की राजकीय आईटीआई के लिपिक विभाग के कर्मचारियों ने ली हारट्रोन सेंटर में ट्रेनिंग
फोटो संख्या-8
कैथल। हारट्रोन कंप्यूटर शिक्षण संस्थान पिहोवा चौक पर कैथल जिले की सभी राजकीय आईटीआई के क्लर्कों ने एक महीने की कंप्यूटर ट्रेनिंग प्राप्त की। एक महीने के दौरान आईटीआई के लिपिकों ने कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान सीखा।
ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले लिपिकों सुरेश कुमार, बीरबल सिंह, बलकार, सतबीर, सुभाष चंद, नरसिंह आदि ने बताया कि उन्हें सरकार द्वारा एक माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण का अवसर मिला, जिसमें बहुत कुछ सीखने को मिला। कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए लिपिकों ने कहा कि सरकार का यह प्रयास बहुत सराहनीय है। क्योंकि वर्तमान में हर विभाग ऑनलाइन हो चुका है। सभी कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं। इसलिए जरूरी भी हो गया था कि विभाग के जो लिपिक हैं उनको कंप्यूटर का ज्ञान करवाया जाए। क्योंकि कंप्यूटर का पूरा ज्ञान न होने के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए सरकार ने उन लिपिकों को भी कंप्यूटर ट्रेनिंग से जोड़ने का कार्यक्रम आरंभ किया। जिन्होंने अपने जीवनकाल में कभी कंप्यूटर को छू कर भी नहीं देखा था।
राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने कहा कि राजकीय आईटीआई जखौली अड्डा समेत जिले की समस्त आईटीआई के लिपिकों द्वारा एक माह का प्रशिक्षण हारट्रोन कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से प्राप्त किया है। जिसके बाद आईटीआई के कार्यों को गति मिलेगी और सरकार द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
संस्थान के संचालक बलविंदर ढुल ने बताया कि सरकार द्वारा प्राप्त हिदायतों के अनुसार हारट्रॉन सेंटर में जिले की सभी आईटीआई के लिपिकों को एक माह का प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें उन्हें कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और इंटरनेट का ज्ञान के साथ साथ महत्वपूर्ण जानकारियां भी सिखाई गई है।