फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   यमुना पार कर समाज के लोगों को बरगला रहे है मलिक, चंदा ठग दे रहे लोगों को आश्वासन

यमुना पार कर समाज के लोगों को बरगला रहे है मलिक, चंदा ठग दे रहे लोगों को आश्वासन

Sun, 07 Oct 2018 12:27 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
यमुना पार कर समाज के लोगों को बरगला रहे है मलिक, चंदा ठग दे रहे लोगों को आश्वासन
‘यमुना पार कर समाज के लोगों को बरगला रहे मलिक, चंदा ठग दे रहे लोगों को आश्वासन’
विज्ञापन

- कैथल पहुंचे कैप्टन अभिमन्यू ने जाट आरक्षण संघर्ष समिति के चेयरमैन पर बोला हमला
फोटो नंबर-02
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार को कैथल में भगवान जगन्नाथ यात्रा में पहुंचे प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू ने जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने का अधिकार है। लेकिन कोई समाज के लोगों का सहारा लेकर रास्ता रोकने की बात करे तो यह गलत है। उन्होंने मलिक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यशपाल मलिक प्रदेश के मान मर्यादा को नहीं मानते, इसलिए वे प्रदेश की यमुना को पार कर जाट समाज के युवाओं व अन्य लोगों को आरक्षण के नाम पर बरगला कर उन्हें झूठा आश्वासन दे रहे हैं। यही कारण है समाज के लोगों के चंदे को लगातार आरक्षण के नाम पर लूटने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन सभी मांगे लोकतांत्रिक तरीके से ही सरकार से मनवाई जा सकती है।

कांग्रेस की पोल खोल रैली पर वित्त मंत्री ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पर भी खूब कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता आपसी फूट के बीच ही अपनी ही पोल खोलने का कार्य कर रहे हैं। पहले की कांग्रेस सरकार के दस साल के कार्यकाल में पार्टी ने प्रदेश को लूटने का कार्य किया हैं। जबकि भाजपा की सरकार व पार्टी के कार्यकर्ता एक देशभक्त और देश सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र पर कहा कि घोषणा पत्र के तहत अधिकतर घोषणाओं को पूरा किया गया है। कांग्रेस पार्टी घोषणाओं को पूरा नहीं करने का आरोप लगा रही है। उन्हें चुनाव के समय रण में आकर घोषणाओं का पूरा हिसाब दिया जाएगा। उसके बाद जनता जनार्दन को भी सही सरकारों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed