फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव ढुंढवा में तीन भैंस व एक बैल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

गांव ढुंढवा में तीन भैंस व एक बैल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Fri, 28 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
गांव ढुंढवा में तीन भैंस व एक बैल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
गांव ढुंढवा में तीन भैंस व एक बैल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
विज्ञापन

फोटो नंबर-30
मर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांव ढुंढवा में पशुपालक सेवा राम के दुधारू पशुओं को जहर दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम में तीन दुधारू पशुओं व एक बैल की मौत हो गई और तीन दुधारू पशु मौत से जूझ रहे हैं। इस बारे सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए व अपने अपने स्तर पर पशुओं को बचाने के प्रयास जारी कर दिए। इस बारे ग्रामीणों ने पुलिस थाना में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा स्थिति का मुआयना किया।
पशुपालक सवाराम ने पुलिस में लिखित तौर पर दी गई शिकायत में बताया कि गत 26 सितंबर को वह अपनी भैंसों को पशुओं के बाड़े में बांधकर सो गया था। वीरवार सुबह करीब 4 बजे जब उसने पशुओं को चारा डाला तो चारा खाने से मेरी तीन भैंस व एक बैल की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृत भैंसों की कीमत 3 लाख के करीब है। इसके अलावा तीन भैंसों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पशुओं को जहरीला पदार्थ दिए जाने को लेकर एक व्यक्ति पर शक भी जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि गत 25 सितंबर को उक्त व्यक्ति का मेरे बेटे संदीप के पास फोन आया था जिसमें धमकी देते उसने कहा था कि मैं तुम्हें बर्बाद करके रख दूंगा। उन्होंने पुलिस से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक डा. पवन कुमार वीएलडीए सुनील के साथ मौके पर पहुंचे। भैंसों की गंभीर हालत को देखते जहां पशुओं को चिकित्सीय सहायता दी जा रही है। आशंका है कि इनकी मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा मधुबन से आने वाली रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि मौत का कारण क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed