{"_id":"5a6e154a4f1c1b7d268b70c8","slug":"161517163850-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग व स्कूली छात्राओं के सहारे शुरु हुआ पल्स पोलियो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग व स्कूली छात्राओं के सहारे शुरु हुआ पल्स पोलियो अभियान
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार को आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्करों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते नर्सिंग व स्कूली छात्राओं के सहारे तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। जिले की करीब दो हजार आशा वर्कर पिछले 11 दिनों से वेतन सहित अन्य मांगो के समर्थन में प्रदर्शन कर रही है। जिसका रविवार को आंगनबाड़ी वर्करों ने भी इन्हेें समर्थन देते हुए पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार किया है।
जिला में बनाई 707 टीमें, सदस्य नहीं हुए पूरे : पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैकड़ों बूथों के लिए कुल 707 टीमें बनाई गई है। लेकिन चार सदस्यों की इन टीमों में हड़ताल के कारण सदस्य पूरे नहीं हो सके। इन टीमों में सदस्यों की संख्या को पूरा करने के लिए नर्सिंग व स्कूली छात्राओं को टीम में शामिल किया गया जिसके सहारे पोलियो अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाई गई। अधिकतर टीमों में दो से तीन सदस्य शामिल रहे। कुल 48 टीमों में केवल दो सदस्य ही शामिल हुए।
1900 आशा और सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्करों ने किया बहिष्कार : पल्स पोलियो अभियान में जिला की कुल 1900 आशा वर्कर शामिल हुई। जबकि जिला की आधी आंगनबाड़ी वर्करों ने आशाओं को समर्थन देते हुए अभियान का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में थाली बजाकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वेतन सहित अन्य मांगों के समर्थन में रविवार से शुरू हुई आशा वर्करों की हड़ताल जिला अस्पताल में जारी रही। हड़ताल के दौरान सभी आशा वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाली बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान संतोष ब्राह्मणी वाला ने की। जबकि मंच संचालन जिला सचिव सर्वजीत कौर ने किया। जिला प्रधान ने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये के कारण आशा वर्कर पिछले 11 दिनों से धरना दे रही है। सरकार ने आशाओं का भी वेतन बढ़ाने का वायदा किया था। आशा वर्कर्स प्रदर्शन करते हुए जिला अस्पताल से प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रत्याशी रहे धर्मपाल शर्मा के कार्यालय की ओर पहुंची। जहां घेराव करने के बाद वे प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की ओर कूच कर गईं। जहां पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सर्वजीत कौर ने बताया कि सोमवार को सभी आशा वर्कर गुहला के भाजपा विधायक के आवास का घेराव करते हुए ज्ञापन देंगी। इस मौके पर आंगनबाड़ी यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला, गीता कौल, इंदु, ममता, बाला, प्रवीन, सविता, जगवंती, सरस्वती सहित अन्य मौजूद रही।
नर्सिंग व स्कूली छात्राओं के सहारे शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान
जिला में पोलियों के लिए बनाई गई टीमों में नहीं शामिल हुई आशा और आंगनबाड़ी वर्कर

फोटो नंबर-12, 13