{"_id":"5a2ed1f04f1c1b69678c167b","slug":"161513017840-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल के सत्यवीर आर्य को मिला आर्य रत्न सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल के सत्यवीर आर्य को मिला आर्य रत्न सम्मान
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
सत्यवीर को मिला आर्य रत्न सम्मान
कैथल। जींद के अर्बन एस्टेट में आयोजित प्रांतीय आर्य महासम्मेलन में कैथल के सामाजिक कार्यकर्ता सत्यवीर आर्य को आर्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया। सत्यवीर आर्य पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहे हैं। उनको आर्य समाज के सर्वोच्च संगठन सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश, आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान स्वामी रामवेश, आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय उप प्रधान स्वामी श्रद्धानंद, हाई कोर्ट के वकील रणधीर रेढू ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, श्रीफल, शॉल, माला व आर्य साहित्य देकर आर्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया। सत्यवीर आर्य ने बेटी बचाओ अभियान, पर्यावरण रक्षा, नशाबन्दी अभियान, युवा निर्माण अभियान में विशेष भूमिका निभाई है।