फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एक भी स्ट्रीट लाइट के खंभे पर केबल की तार मिल गई तो आप अपने आपको उसी समय सस्पेंड समझ लेना

एक भी स्ट्रीट लाइट के खंभे पर केबल की तार मिल गई तो आप अपने आपको उसी समय सस्पेंड समझ लेना

Sat, 09 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
एक भी स्ट्रीट लाइट के खंभे पर केबल की तार मिल गई तो आप अपने आपको उसी समय सस्पेंड समझ लेना
एक भी स्ट्रीट लाइट के खंभे पर केबल की तार मिल गई तो आप अपने आपको उसी समय सस्पेंड समझ लेना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद ईओ को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक भी स्ट्रीट लाइट पर केबल की तार मिल गई तो आप अपने को उसी समय से सस्पेंड समझ लेना। मंत्री शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में प्यौदा के जसबीर सिंह द्वारा की गई शहर में स्ट्रीट लाइटों पर केबल की तारों की शिकायत पर सुनवाई कर रहे थे। ईओ ने कहा कि उन्होंने पिछली बैठक के आदेशों के तहत सारी तारें उतरवा दी हैं। लेकिन खुद शिकायतकर्ता व उनके साथ गैर सरकारी सदस्य इस बात पर अड़ गए और कहा कि शहर में अभी भी काफी तारें लगी हुई हैं। एसडीएम कमलप्रीत कौर की रिपोर्ट के आधार पर गली-मोहल्ले का रूट बनाने की आवश्यकता बताते हुए मामले में लीपापोती का प्रयास किया। लेकिन मंत्री इस बात पर अड़ गए कि जब पहले से तारें लगी हुई थीं तो उसके लिए निर्धारित फीस कौन लेगा। इस पर उन्होंने धीरेंद्र क्योड़क सहित दो गैर सरकारी सदस्यों व शिकायतकर्ता की टीम बनाकर खंभों की जांच कर बताने को कहा।

11 माह से विकास हत्याकांड में जांच जीरो पर..नार्को टेस्ट के निर्देश : बैठक में पहली शिकायत गांव करोड़ा निवासी रामफल सिंह निवासी करोड़ा की 11 माह पूर्व हुई विकास की हत्या का मामला रहा। जिसमें गांव के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को अभी तक पूरी तरह से जीरो बताते हुए हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर एसआईटी इंचार्ज ने जानकारी दी कि पॉलिग्राफ टेस्ट के बाद आरोपियों का अब नार्को टेस्ट होगा। परिजनों ने मंत्री को करीब 20 मिनट हुई चर्चा में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मंत्री ने कहा कि यह अलग तरह का मामला है। इसलिए समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन


आखिर निपट ही गया वीरेंद्र बंसल के नक्शे का मामला : वीरेंद्र बंसल के नगर परिषद कैथल द्वारा नक्शा पास ना किए जाने के करीब 1 साल से भी ज्यादा समय से बैठकों में लंबित मामले में एडीसी ने जांच रिपोर्ट पढ़ी। लेकिन गैर सरकारी सदस्य रणधीर गोलन ने कहा कि अधिकारी शिकायतकर्ता को बेवजह उलझा रहे हैं। इसे निपटा दिया जाए। जिस पर विज ने अधिकारियों को उनके नक्शे को पास करने के आदेश जारी कर दिए। इस तरह से पूर्व में एक ईओ की बलि लेने वाला यह मामला निपट ही गया। पूर्व में एक ईओ इस मामले में सस्पेंड हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौच के राजेंद्र सिंह की जमीन के अधिग्रहण के बावजूद इंतकाल ना करने की शिकायत पर मंत्री ने कहा कि सरकार से डिनोटीफाइड करवाकर उन्हें न्याय दिया जाएगा।

जब कोई जिम्मेवारी लेने को तैयार नहीं हुआ : पूंडरी में सतपाल चुघ व अन्य की कमर्शियल एरिया में सफाई व सीवरेज की शिकायत पर जवाब देने के लिए तो हुडा के कर्मचारी खड़े हुए। लेकिन सीवरेज व सफाई की बात को कहा कि यह उनके विभाग के अधीन नहीं आता। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि यह हुडा की जिम्मेवारी है। बाद में मार्केट बोर्ड की जिम्मेवारी बताई गई। एक बार तो सभी विभागों ने हाथ खड़े कर दिए। बाद में विज ने पूछा जगह किसकी है तो बताया गया कि हुडा की है। विज ने हुडा के अधिकारियों को कहा कि सफाई व सीवरेज का काम भी वे देखेंगे।

क्योड़क व सीवन में अवैध खुर्दों पर घिरा प्रशासन : गांव क्योड़क के प्रदीप ने जैसे ही गांव में अवैध खुर्दों व शराब बिकने की बात कही तो उनके साथ कई अन्य सदस्य भी खड़े हो गए और कहा कि पूरे जिले में अवैध शराब बिक रही है। इस पर आबकारी विभाग के अधिकारी ने कहा कि पिछली बैठक के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। तो मंत्री पूछा कि उस ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाती, जो अवैध शराब बिक्री के लिए शराब उपलब्ध करवाता है। आगे से उसका लाइसेंस रद्द किया जाए।

मनरेगा मामले में एडीसी की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए, पूरे जिले में जांच के आदेश : मनरेगा मजदूरों को मजदूरी ना देने की शिकायत पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। लेकिन शिकायतकर्ता ने इस पर सवाल उठाए। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूरे जिले के मनरेगा कार्यों की जांच एक माह में की जाए। इसके लिए गैर सरकारी सदस्यों, एडीसी सहित शिकायतकर्ता की कमेटी बनाई जाए। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी दुर्व्यवहार कर कार्यालय से बाहर निकाल देते हैं।

गांव मूंदड़ी में पीएचसी में सुधार, साफ-सफाई के भी मंत्री ने आदेश दिए। बैठक में 15 शिकायतों में से 12 शिकायतों को मौके पर ही निपटाया गया। विधायक कुलवंत बाजीगर, विधायक दिनेश कौशिक, बनारसी, डीसी सुनीता वर्मा, एसपी आस्था मोदी, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम कमलप्रीत कौर, जगदीप सिंह, सुरेंद्र पाल, नगराधीश सुशील कुमार, सुखविंद्र कौर, संयम गर्ग, हैरतजीत कौर, डीएसपी रामकुमार, तरूण सैनी, सतीश गौतम, आरके तेवतिया, सुभाष हजवाना, राजपाल तंवर, रामपाल राणा, श्याम सुंदर बंसल आदि उपस्थित थे।



- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ईओ नगर परिषद को लगाई फटकार
- कहा- क्या मंथली आती है केबल ऑपरेटरों की ओर से
- जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में बोले विज

फोटो संख्या-5, 6 व 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed