{"_id":"5a0c85904f1c1b6f548bd660","slug":"161510770064-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी कांग्रेसी एक, टिकटों को लेकर नहीं होगी किसी तरह की खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी कांग्रेसी एक, टिकटों को लेकर नहीं होगी किसी तरह की खींचतान
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सभी कांग्रेसी एक, टिकटों को लेकर नहीं होगी किसी तरह की खींचतान’
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने पार्टी में गुटबाजी से साफ इंकार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष गुटबाजी का नाम दे रहा है लेकिन सभी कांग्रेसी एक हैं। चाहे मंच कोई भी हो विरोध तो सभी मिल जुलकर ही करते हैं। चौधरी ने कहा कि आगामी चुनाव में टिकटों को लेकर किसी तरह की खींचतान पार्टी में नहीं होगी। हाईकमान द्वारा लिए गए निर्णय का सब सम्मान करेंगे। किरण चौधरी एमडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परिसर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची हुई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ एडवोकेट रणधीर ढुल ने की।
चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभावी ढंग से सरकार की जन विरोधी नीतियों की पोल खोल रहे हैं। जबकि इनेलो भाजपा की बी टीम का किरदार अदा कर रही है। महत्वपूर्ण विषय पर इनेलो नेताओं द्वारा चुप्पी साधे रहने के भाव को पब्लिक अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। भाजपा सांसद, मंत्री, विधायक और दूसरे ओहदेदार कहीं भी एकमत नहीं है। स्वयं भाजपा के नेता सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठा रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ एडवोकेट रणधीर ढुल, जगदीप ढुल, रविंद्र राणा, सुरेंद्र ढुल, नरंजन ढुल, अमराव सिंह, सौरभ शोरेवाला, सौरभ चौधरी, नरेश काकौत, अर्शदीप ढुल, बसाऊ राम, बलराज नौच कार्यकर्ता मौजूद थे।
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी पहुंची राजौंद
फोटो नंबर-23