{"_id":"5a0b37cd4f1c1b71548bcf32","slug":"161510684621-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 नवंबर से धरने शुरू करेगी अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 नवंबर से धरने शुरू करेगी अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार से वादों को पूरा करने की होगी मांग
20 नवंबर से धरने शुरू करेगी अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा अध्यक्ष मंडल हरियाणा के आह्वान पर रोष स्वरूप जिला स्तरीय धरने दिए जाएंगें, जिसकी शुरूआत 20 नवंबर से डीसी कार्यालय कैथल पर प्रात: 10 बजे से शाम 3 बजे तक होगी। ज्ञापन डीसी को दिया जाएगा। इसी प्रकार 22 नवंबर को जींद, 24 को हिसार, 26 को रोहतक, 28 को झज्जर व 30 नवंबर को सोनीपत में डीसी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। यदि तब तक भी सरकार ने समाज की मांगों का अध्यक्ष मंडल के साथ बातचीत द्वारा निपटारा नहीं किया तो उसी दिन सोनीपत धरने के ऊपर आंदोलन को तेज करने बारे आगामी रणनीति का एलान किया जाएगा। इसके जो भी परिणाम होंगे उसकी जिम्मेवार भाजपा सरकार होगी। यह निर्णय संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंडल की बैठक में लिया गया। बैठक मंगलवार को टाउन पार्क में साधु राम पूर्व सरपंच सदस्य अध्यक्ष मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भरत सिंह बैनीवाल व ब्रिजभान ढुल ने बताया कि बैठक में धरनों की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक को जोगिन्द्र मकडौली, सतबीर पुनिया, प्रीतम जींद, किताब सिंह बनवाला, जोगिन्द्र कसान, कर्म सिंह कादियान, साधु राम कोलेखां, ईश्वर प्यौदा व प्यारा राम ढांडा ने भी संबोधित किया।