फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मैडम! हॉस्पिटल स्टाफ मरीजों और उनके परिजनों से करते हैं दुर्व्यवहार

मैडम! हॉस्पिटल स्टाफ मरीजों और उनके परिजनों से करते हैं दुर्व्यवहार

Thu, 02 Nov 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मैडम! हॉस्पिटल स्टाफ मरीजों और उनके परिजनों से करते हैं दुर्व्यवहार
मैडम! हॉस्पिटल स्टाफ मरीजों और उनके परिजनों से करते हैं दुर्व्यवहार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने वीरवार दोपहर सामान्य अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीसी के निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीसी ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि शौचालय में हुई दो डिलिवरियों के बारे में जांच करें ओर उसकी रिपोर्ट उनके पास भेजें। किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर इलाज लेने आए मरीजों ने डीसी से बताया कि कर्मचारी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। जिस पर डीसी ने कहा कि लोग गरीब होने के साथ-साथ बीमार भी होते हैं। ऐसे में किसी भी मरीज के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। अगर इस प्रकार की कोई शिकायत उनके सामने आती है तो कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मैडम, अस्पताल का स्टाफ ही यहां पर्ची के लिए ज्यादा परेशान करता है : डीसी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंची। जहां कर्मचारियों ने कहा कि मैडम यहां स्टाफ ही सबसे ज्यादा परेशान करता है। पर्ची काटने के लिए दबाव डाला जाता है। वे 8 बजकर 20 मिनट पर काउंटर खोल देते हैं। इससे पहले ही अस्पताल में लंबी-लंबी कतारें लगी होती हैं। इसके अलावा अस्पताल में मौजूद स्टाफ पीछे से दरवाजा खुलवाने के लिए बार-बार कहता है। ऐसे में वह सही ढंग से काम नहीं कर पाते। उनका स्टाफ ही उनको पहले पर्ची काटने के लिए कहता है। जिस पर डीसी ने सीएमओ से कहा कि वह इस मामले में को गंभीरता लें ओर स्टाफ को सही काम करने के लिए प्रेरित करें। अगर भविष्य में कोई दिक्कत आती है तो उन पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन


डीसी ने दिए थे नए काउंटर खोलने के आदेश, बंद मिला काउंटर : कुछ समय पहले डीसी सुनीता वर्मा के निर्देश पर नया रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाया गया था। जब डीसी पहुंची तो यह बंद मिला। डीसी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन काउंटर मरीजों की सुविधा के लिए खोला गया है। जिसे हर हाल में चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी मैडम कर्मचारी करते हैं दुर्व्यवहार : डीसी जब ब्लड सैंपल काउंटर के पास पहुंची तो पूंडरी निवासी राजीव ने कहा कि मैडम यहां कर्मचारी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। वे गरीब आदमी है ओर बीमार भी हैं। जिस पर डीसी ने सैंपलिंग रूम में पहुंचकर कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में अगर मरीजों के साथ ऐसा होता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा कि गरीब व जरूरतमंद मरीज इलाज के लिए आए ओर उसके साथ दुर्व्यवहार हो।

महिलाओं व पुरुषों के अलग-अलग होगी ब्लड सैंपलिंग : कर्मचारियों ने बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में ब्लड सैंपलिंग होती है। ऐसे में महिलाओं व पुरुषों के लिए एक ही लाइन है। जिसके कारण घंटों तक लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती हैं ओर कर्मचारियों को काम करने में परेशानी होती है। डीसी सुनीता वर्मा ने एसएमओ को निर्देश दिए है कि महिलाओं व पुरुषों की अलग-अगल सैंपलिंग होनी चाहिए।

डेंगू से होने वाली मौत के बारे में निजी अस्पताल व शहर से जानकारी जुटाएं : डीसी ने सीएमओ को आदेश दिए है कि शहर के निजी व शहर के अंदर होने वाली डंगू के संदिग्ध मौतों के बारे में जानकारी जुटाएं। रिपोर्ट चैक करें। निजी अस्पताल में मरीजों का डेंगू होने की पुष्टि के तथ्य के बारे में जानकारी ले।

शौचालय में हुई दो डिलीवरी के मामले में जांच के आदेश : डीसी सुनीता वर्मा ने शौचालय में हुई डिलीवरी के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सीएमओ, एसएमओ को निर्देश दिए है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच करें। अगर कोई दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। डीसी ने सर्जरी ओपीडी तथा नेत्र रोग ओपीडी में मरीजों के इलाज के बारे में जानकारी हासिल की तथा मौके पर मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई रखी गई है तथा स्टाफ की कमी के बावजूद अस्पताल प्रशासन द्वारा नागरिकों को अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड स्थापित किया गया है तथा स्टाफ द्वारा निरंतर डेंगू के मरीजों की प्लेटलेट्स की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान केवल 35 प्रतिशत ही मरीजों में डेंगू की पुष्टि होती है। अस्पताल में डेंगू के मरीजों की 24 घंटे खून के सैंपल लिए जा रहे हैं तथा तुरंत रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा शहर में निरंतर फॉगिंग करवाई जा रही है।


निजी अस्पताल यदि गुमराह कर रहे हैं तो जांच कर रिपोर्ट दें : डीसी ने कहा कि अधिकारी इस बात की जांच करें कि निजी अस्पतालों में मरीजों को गुमराह करके उनसे ज्यादा पैसे नए ऐंठे जाएं।

इस मौके पर सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार, डॉ. कुलभूषण, डॉ. आरपी गोयल सहित अस्पताल के अन्य डाक्टर व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।



डीसी के निरीक्षण में लोगों ने बताई पीड़ा, दोपहर बाद अचानक जिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंची डीसी
- शौचालय में गर्भवती के बच्चा होने के मामले में जांच के दिए आदेश

फोटो नंबर- 8, 9, 10, 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed