फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिला प्रशासन आमंत्रित करता है 1200 स्कूल आते हैं केवल 12 स्कूल

जिला प्रशासन आमंत्रित करता है 1200 स्कूल आते हैं केवल 12 स्कूल

Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन आमंत्रित करता है 1200 स्कूल आते हैं केवल 12 स्कूल
जिला प्रशासन आमंत्रित करता है 1200 स्कूल, आते हैं केवल 12
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल खानापूर्ति तक ही सीमित रह गए हैं। हर बार की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 1200 निजी व सरकारी स्कूलों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में केवल 12 स्कूलों की टीमें ही भाग लिया। डीसी द्वारा गठित कमेटी इन्हीं 12 स्कूलों में से सात टीमों का चयन कर दिया। वहीं कुछ निजी स्कूलों का आरोप है कि अधिकारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सिफारिश के बल पर टीम का चयन करते है। जिसके कारण बिना सिफारिश वाले स्कूल भाग नहीं लेते।
सांस्कृतिक टीमों के चयन में केवल कोरियोग्राफी में ही स्पर्धा रही। जिसमें छह स्कूलों न भाग लिया। हरियाणवी डांस में एक स्कूल, पंजाबी गिद्दे में एक स्कूल, योगा में एक स्कूल व समूह गान में दो स्कूलों ने भाग लिया। जिसके कारण उनका सीधा चयन कर दिया गया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मंगलवार को पीटी शो, योगा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए डीसी द्वारा गठित चयन कमेटी ने लगभग एक दर्जन प्रस्तुतियों में से 7 टीमों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयन किया गया। जिसमें नवोदय विद्यालय तितरम का समूह गान, आरकेएसडी स्कूल, इंडस पब्लिक स्कूल व एमडीएन स्कूल की कोरियाग्राफी, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को गिद्दा, भाई उदय सेवादल का शस्त्र कला व तलवार बाजी प्रदर्शन व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल का हरियाणवी का समूह नृत्य शामिल होगा। इस चयन कमेटी के प्रभारी एवं नगराधीश विजेंद्र हुड्डा ने टीमों के प्रभारियों को आदेश दिए कि वे अपने-अपने स्कूल की सांस्कृतिक टीमों के लिए लगातार 2 सप्ताह तक कड़ा अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed