{"_id":"5cfff763bdec22071b38c042","slug":"156027887420-kaithal-news179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: दाखिलों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कॉलेजों में जुट रही विद्यार्थियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: दाखिलों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कॉलेजों में जुट रही विद्यार्थियों की भीड़
विज्ञापन
कैथल। जिले के विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन की दौड़ में मंगलवार को आवेदन प्रक्रिया के तीसरे दिन कैफे व कॉलेजों में ओवदन के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। आवेदन के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने जिला के विभिन्न कॉलेजो में खूब आवेदन किए। जिस कारण जिला के सभी कॉलेजों में एक ही दिन में एक हजार से अधिक आवेदन किए गए।
आरकेएसडी विद्यार्थियों की पहली पंसद:
बता दें कि आवेदन प्रक्रिया के पहले दिन आरकेएसडी कॉलेज में केवल नाममात्र आवेदन आए थे। इसके बाद मंगलवार को आरकेएसडी, राजकीय और आईजी कॉलेज में अधिक आवेदन हुए। तीन दिन में 2500 से अधिक आए आवेदन:
कॉलेजों में बीए, बीकॉम व बीएससी नॉन मेडिकल में दाखिला पाना इस बार आसान नहीं होगा। तीन दिन के भीतर ही शहर के तीन प्रमुख कॉलेजों में इन कोर्सेज के लिए आवेदन की भरमार है।
विज्ञापन
आवेदन प्रकिया के तीसरे दिन जिले के विभिन्न कॉलेजों के लिए एक हजार से अधिक आवेदन आए हैं। आरकेएसडी कॉलेज में तीसरे दिन सबसे ज्यादा 706 आवेदन आए हैं। कॉलेज के पीआरओ प्रो. डॉ. अशोक अत्रि ने बताया कि बीए में 384, बीकॉम में 164, बीसीए में 14, बीएससी नॉन मेडिकल में 84, बीएससी मेडिकल में 30, बीबीए में 26 व बीएससी इलेक्ट्रिकल में 4 आवेदन आए हैं।
राजकीय कॉलेज के नोडल ऑफिसर अशोक कुमार ने बताया कि तीन दिनों में सभी संकायों में करीब 172 आवेदन आए हैं। जिसमें बीकॉम में 63, बीसीए में 11, बीएएमसी में 6, बीएससी नॉन मेडिकल में 36, बीएससी मेडिकल में 21, बीएससी कम्प्यूटर में 11, बीबीए में 14, बीटीएम में 10 आवेदन आए हैं।