फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मिशन एडमिशन: दाखिला प्रक्रिया में मिली विद्यार्थियों को राहत

मिशन एडमिशन: दाखिला प्रक्रिया में मिली विद्यार्थियों को राहत

Mon, 10 Jun 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
मिशन एडमिशन: दाखिला प्रक्रिया में मिली विद्यार्थियों को राहत
कैथल। स्नातक कक्षाओं के लिए एडमिशन को लेकर शुरु हुई दौड़ में सोमवार को आवेदन प्रक्रिया के तीसरे दिन डीएसई की वेबसाइट चलने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने में राहत मिली। रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को जिला के सभी कॉलेजों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

इस बार आवेदन प्रक्रिया में विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्सों की जानकारी देने के लिए राजकीय, आरकेएसडी और आईजी महिला कॉलेज में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जिसमें विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे अब धीरे धीरे विद्यार्थी इसमें अपनी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रोफेशनल कोर्स में भी मिलती है स्नातक की डिग्री:
राजकीय कॉलेज में जनसंचार विभाग के प्रो. वीरेंद्र खटकड़ ने बताया कि कुछ वर्ष पहलेे विद्यार्थियों में यह संशय रहता था कि प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने के बाद उन्हें स्नातक की डिग्री लेने के लिए अलग से शिक्षा लेनी पड़ेगी। लेकिन अब बिल्कुल भी ऐसा नहीं है। विद्यार्थियों में प्रोफेशनल कोर्साें को लेकर जागरूकता आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले से फायदा:
राजकीय कॉलेज के प्रिंसिपल ऋषिपाल बेदी ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा प्रोफेशनल कॉलेज में दाखिला लिया जाए तो उन्हें इसका काफी फायदा मिल जाता है। बेदी ने बताया कि राजकीय कॉलेज में बीएससी कम्प्यूटर, बीटीएम, बीएएमसी व कामर्स संकाय में पर्याप्त सीटें है। इस बार 20 सीटें बीएससी मेडिकल की नई शामिल हुई हैं।
राजकीय में दो दिन में आए 94 आवदेन:
राजकीय कॉलेज के प्राचार्य बेदी ने बताया कि पिछले दो दिनों में सभी संकायों में करीब 94 आवेदन आए हैं। जिसमें बीकॉम में 34, बीसीए में 7, बीएएमसी में 4, बीएससी नॉन मेडिकल में 21, बीएससी मेडिकल में 13, बीएससी कम्प्यूटर में 6, बीबीए में 7, बीटीएम में दो आवेदन आए हैं।
आरकेएसडी में आए 415 ओवदन:
कॉलेज के पीआरओ प्रो. डॉ. अशोक अत्रि ने बताया कि सोमवार तक कॉलेज में सभी संकायों में कुल 415 आवेदन आए हैं। जिसमें बीए में 216, बीकॉम में 92, बीसीए में 14, बीएससी नॉन मेडिकल में 52, बीएससी मेडिकल में 15, बीएससी कम्प्यूटर में 10, बीबीए में 15 व बीएससी इलेक्ट्रिकल में 1 आवेदन आया है।

आई जी महिला कॉलेज में भी आए 627 ओवदन:
पिछले दो दिनों में आईजी महिला कॉलेज के सभी संकायों में 627 आवेदन आए हैं। जिसमें बीए में 105, बीकॉम में 48, बीसीए में 4, बीएएमसी में कोई आवेदन नहीं, बीएससी नॉन मेडिकल में 35, बीएससी मेडिकल में 3, बीएससी कम्प्यूटर में 12 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed