{"_id":"5cfe9e0fbdec2207490a1b25","slug":"1560190471846-kaithal-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार डिग्री तक बढ़ पारा पहुंचा 46 डिग्री, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डिग्री तक बढ़ पारा पहुंचा 46 डिग्री, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गर्मी व लू के थपेड़ों ने आमजन को घरों में दुबकने के लिए विवश कर दिया है। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चलने के कारण लोगों को गर्मी से परेशानी हो रही है। केवल एक ही दिन में जिले के अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली गर्म हवा में 20 प्रतिशत तक उमस भरी नमी दर्ज की गई। दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखाई दीं। मुंह पर कपड़ा बांधकर ही लोगों को किसी कार्य के लिए घरों से बाहर निकलना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में कमी आएगी और बूंदाबांदी होने की भी संभावना बनी रहेगी।
शीतल पेय पदार्थ बने सहारा
गर्मी और लू से बेहाल लोगों के लिए शीतल पेय पदार्थ सहारा बन रहे हैं। जूस की दुकानों पर लोगों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा सड़कों के किनारे लगी रेहड़ियों पर भी शिकंजी व नींबू पानी पीने वाले राहगीरों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
शीतल पेय पदार्थ बने सहारा
गर्मी और लू से बेहाल लोगों के लिए शीतल पेय पदार्थ सहारा बन रहे हैं। जूस की दुकानों पर लोगों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा सड़कों के किनारे लगी रेहड़ियों पर भी शिकंजी व नींबू पानी पीने वाले राहगीरों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन