फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कलायत ः खेत में प्रचंड गर्मी में काम कर रहे दो किसानों की हार्ट अटैक से मौत

कलायत ः खेत में प्रचंड गर्मी में काम कर रहे दो किसानों की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 09 Jun 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
कलायत ः  खेत में प्रचंड गर्मी में काम कर रहे दो किसानों की हार्ट अटैक से मौत
कलायत। भारी गर्मी के चलते खेत में कार्य करने वाले दो किसानों की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। कलायत के वार्ड नंबर आठ के पूर्व पार्षद भगवान सिंह ने बताया कि वह तथा उसका भाई पिछले दो दिनों से अपने खेतों में अंडर ग्राउंड पाइपें दबवा रहे थे। दोपहर में अचानक उनके 50 वर्षीय भाई बलबीर सिंह को उल्टी आई व चक्कर खाकर गिर पड़े। वे तत्काल अपने भाई को लेकर कलायत के निजी अस्पताल में पहुंचे। गुलाब सिंह व रामस्वरूप ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में गांव शिमला निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि उसके चाचा का 30 बेटा विनोद खेत में हर रोज की तरह से कृषि कार्यों को निपटाने के लिए गया था। दोपहर में खेत के पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी की उसका भाई खेत में बेहोश पड़ा हुआ है। वे तत्काल खेत में पहुंचे व बेहोश विनोद को लेकर कलायत के निजी अस्पताल में आए जहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक चिकित्सा देकर कैथल के लिए रैफर कर दिया। कैथल पहुंचने से पूर्व ही विनोद ने दम तोड़ दिया। कलायत एसएचओ अनूप सिंह ने बताया कि गांव शिमला के किसान का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed