{"_id":"5cd1b9d0bdec22074a6ad649","slug":"151557248464-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पुलिस ने पिछले सप्ताह सीवन में सिर में डंडा मार कर हत्या करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के लिए आरोपी को 7 मई को न्यायालय से 9 मई तक दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एसपी वसीम अक रम ने बताया कि एक मई की सुबह करीब 7 बजे गांव मांडी सदरां निवासी युवक सुखविंद्र बाहर से घूमकर अपने मकान के सामने गली में पहुंचा, तो घात लगाए बैठे 35 वर्षीय निर्मल सिंह निवासी मांडी सदरां ने अचानक पीछे से सुखविंद्र की गर्दन पर लाठी से वार कर दिया, जो चोट लगने कारण गली में बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों द्वारा जब प्राइवेट वाहन का प्रबंध करके उसे उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, तो गांव से निकलते ही उसने दम तोड़ दिया। थाना सीवन में मृतक युवक की माता गुरमीत कौर पत्नी गुरमेज सिंह की शिकायत पर दर्ज मामले के अनुसार दो दिन पूर्व 29 अप्रैल को सुखविंद्र की आरोपी निर्मल के साथ कोई अति मामूली कहा-सुनी हो गई थी, जिसकी रंजिशन हत्या कर दी गई। अभियोग की जांच थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर राधेश्याम द्वारा करते हुए गांव मांडी सदरां में दबिश देकर आरोपी निर्मल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी द्वारा वारदात के बाद घटना में प्रयुक्त लाठी की बरामदगी सहित व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का मंगलवार को न्यायालय से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।