{"_id":"5cb8c6f4bdec22142a721911","slug":"151555613428-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने बैठक की रद्द, पार्षदों ने डीसी व एसपी से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने बैठक की रद्द, पार्षदों ने डीसी व एसपी से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सिटी स्क्वॉयर मामले के बाद से विवादों का स्थल बन गई कैथल नगर परिषद में वीरवार को एक बार फिर से हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। एसडीएम ईशा कंबोज के बुलावे पर नगर परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए सभी 31 पार्षद व 3 मनोनीत पार्षद व प्रतिनिधि परिषद कार्यालय पहुंच गए। लेकिन बैठक शुरू होने के लिए निर्धारित समय से आधा घंटा देरी के बाद ईओ ने सूचना दी कि एसडीएम ने बैठक रद्द कर दी है। जिसके विरोध में पार्षद व प्रतिनिधि लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी व एसपी से मिलकर आवश्यक कार्रवाई की मांग रखी।
विदित रहे कि पार्षदों ने 40 दिन पहले डीसी से मिलकर मांग रखी थी कि चेयरपर्सन उनकी मांग पर बैठक नहीं बुला रही हैं। परिषद के विकास कार्यों के लिए परिषद की बैठक बुलाई जाए। इसके बाद डीसी ने इसके लिए एसडीएम ईशा कंबोज को अधिकृत किया था। एसडीएम ने तीन दिन पूर्व नोटिस भेजकर पार्षदों को बताया था कि वीरवार 18 अप्रैल को सुबह दस बजे बैठक होगी। इसके बाद वीरवार सुबह 22 पार्षद व उनके प्रतिनिधि परिषद भवन पहुंच गए। लेकिन आधे घंटे बाद ईओ अशोक हुर्रिया ने आकर सूचना दी कि एसडीएम ने आचार संहिता के चलते बैठक रद्द कर दी है। जिसके विरोध में करीब 15 पार्षद लघु सचिवालय में पहुंचे। यहां पार्षद राकेश सरदाना, प्रतिनिधि एडवोकेट धर्मबीर भोला ने कहा कि नगर परिषद में टेंडर आदि न लगने के कारण बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट सहित जनता से जुड़े कई कार्य अधूरे पड़े हैं। दूसरा सिटी स्क्वॉयर मामले में 25 मार्च को दर्ज एफआईआर के बावजूद आरोपियों को सस्पेंड क्यों नहीं किया जा रहा। तीसरा पार्षदों ने कहा कि चेयरपर्सन के कार्यालय का प्रयोग उनके प्रतिनिधि करते हैं। इस पर रोक लगाई जाए।
डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि वे कानून सलाह लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगी। जिसमें पता लगाया जाएगा कि किन हालात में बैठक रद्द हुई है और इसमें क्या कार्रवाई हो सकती है। केस दर्ज होने के आरोपियों के मामले में सूचना विभागीय आला अधिकारियों को भेज दी गई है। शीघ्र ही इसमें कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा परिषद में पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइटों सहित आवश्यक सेवाओं के लिए शीघ्र ही टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद पार्षद व प्रतिनिधि 25 मार्च की दर्ज की हुई एफआईआर में गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी वसीम अकरम से मिले। एसपी ने उन्हें बताया कि किसी भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी की गिरफ्तारी से पहले आवश्यक कार्रवाई की जाती है। विभाग के आला अधिकारी विदेश गए हुए थे। अब वे आ गए हैं। विभाग से निर्देश मिलते ही शीघ्र ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति, राकेश सरदाना, विनोद सोनी, संजय भौरिया, रमा मित्तल, निशा गर्ग, दीपक शर्मा, प्रवीण उर्फ काला सांघन, पूजा अग्रवाल, कुलदीप सैनी, गोपाल सैनी, ज्योति सैनी, आशा रानी, संतोष भोला मौजूद थीं।