फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस देने के विरोध में काले दुपट्टे लेकर आंगनबाड़ी वर्करों ने किया प्रदर्शन

विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस देने के विरोध में काले दुपट्टे लेकर आंगनबाड़ी वर्करों ने किया प्रदर्शन

Wed, 27 Feb 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस देने के विरोध में काले दुपट्टे लेकर आंगनबाड़ी वर्करों ने किया प्रदर्शन
महिला एवं बाल विकास विभाग ने हड़ताल में शामिल आंगनबाड़ी वर्करों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

काले दुपट्टे लेकर सड़क पर उतरीं वर्कर्स
फोटो नंबर-12 व 13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से हड़ताल में शामिल आंगनबाड़ी वर्करों को कारण बताओ नोटिस देने के विरोध में काले दुपट्टे लेकर मंगलवार को आंगनबाड़ी वर्करों ने खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन के बैनर तले आंगनबाड़ी वर्कर लघु सचिवालय में एकत्रित हुई। जिसके बाद वे सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी करती हुई पिहोवा चौक पहुंची। जहां उन्होंने मंगलवार का धरना समाप्त किया।

इससे पहले लघु सचिवालय के पार्क में 19वें दिन भी वर्करों का धरना जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता जिला उप प्रधान राजबाला ने की। मंच संचालन जिला सचिव नीतू ने किया। राज्य महासचिव शकुंतला ने बताया कि सरकार वर्कर्स व हेल्पर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करके इस आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। नोटिस को वापस नहीं लिया गया। जिसके विरोध में पूरे हरियाणा में वर्कर व हेल्पर ने काले दुपट्टे ओढ़कर काला दिवस मनाया। सरकार द्वारा वर्कर व हेल्पर्स का मानसिक उत्पीड़न बंद किया जाए। जिला उपप्रधान राजबाला ने बताया कि यूनियन द्वारा 8 फरवरी से 26 फरवरी तक आंदोलन चलाया जाएगा और 20 फरवरी से ताला बंद कर हड़ताल चल रही। इस मौके पर कविता जाखौली, अनिता बलबेहड़ा, कुलदीप कौर, शीला, रीना, पिंकी, सुनीता कांगथली, निर्मल प्रभोत, रामभतेरी भानपुरा, संतोष सैर, उर्मिल दशेरपुर, जमील टीक, संतोष पाई, सरोज, सुनीता, सीमा, अंजू मटौर, उषा, उमेश फरल, नीलम शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed