{"_id":"5ba53a59867a557f624a030b","slug":"151537555033-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा राजपुरी विवाद को लेकर बाबा लदाना में कल होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा राजपुरी विवाद को लेकर बाबा लदाना में कल होगी महापंचायत
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डेरा राजपुरी विवाद को लेकर बाबा लदाना में कल होगी महापंचायत
कमेटी सदस्यों ने दोनो पक्षों से फैसले में शामिल होने का किया आह्वान
फोटो नंबर-45
कैथल। पिछले तीन महीनों से चल रहे डेरा बाबा राजपुरी की गद्दी विवाद पर शुक्रवार को कमेटी के सदस्य गांव बाबा लदाना में दोनों पक्षों से मिले। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने दोनों पक्षों से फैसले में शामिल होने की अपील की। कमेटी के सदस्य पाडला गांव के पूर्व सरपंच पिताबंर राणा, शमशेर राम, विक्रम धुंधरेहड़ी, सतपाल दिल्लोवाली, शमशेर पाडला, नेहाल सिह ने बताया कि डेरा बाबा राजपुरी की गद्दी विवाद को लेकर कमेटी दोनो पक्षों से मिलेे हैं। कमेटी द्वारा रविवार को बाबा लदाना में मामले को लेकर पांचवी महापंचायत आयोजित की जाएगी। इस महापंचायत में डेरा विवाद को सुलझाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। ताकि गांव में शांति का माहौल बना रहे। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पिछली पंचायत में किसी भी पक्ष का बहिष्कार को लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। 41 सदस्यीय कमेटी के सभी सदस्यों का प्रयास है कि गांव में शांति व भाईचारा बना रह सके। इसलिए बहिष्कार करने जैसी कोई बात नहीं है। सभी पड़ोसी गांव बाबा लदाना के ग्रामीणों के साथ हैं। वे हमेशा इस गांव के लोगों के सुख दुख में शामिल होते रहेंगे। उनका प्रयास है कि यह मसला आपसी सलाह-मशवरे से निपट जाए।