{"_id":"5b843ff642c7924658644513","slug":"151535393782-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणा के बाद भी नहीं हुई ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगे पूरी, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषणा के बाद भी नहीं हुई ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगे पूरी, रोष
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोषणा के बाद भी नहीं हुई मांगें पूरी, रोष
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक सोमवार को जवाहर पार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान अजय पबनावा ने की। जिला प्रधान ने कहा कि 4 जुलाई को रोहतक में सफाई आयोग के चेयरमैन राम अवतार वाल्मीकि ने घोषणा करके कहा था कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन हर माह 13 हजार 500 रुपये मिलेगा। बीडीपीओ के द्वारा हर माह की 7 तारीख तक दिया जाएगा। लेकिन आज तक इस घोषणा को अभी तक सरकार ने कोई पत्र जारी नहीं किया गया। जिससे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में भारी रोष है। इस रोष को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की राज्य कमेटी ने 19 अगस्त को रोहतक में यह निर्णय लिया कि 9 व 10 सितंबर को पंचकूला में कर्मचारी पड़ाव डालेंगे। अगर इसपर भी सरकार ने मांगें नहीं मानी तो यह पड़ाव अनिश्चितकालीन किया जाएगा। इस अवसर पर बसाऊ राम, बीरभान, सतपाल क्योड़क, नवाजा राम, रामभज, ईश्वर, सतीश, प्रभु आदि मौजूद रहे।