फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शहर की स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक करवाएं अधिकारी-डीसी

शहर की स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक करवाएं अधिकारी-डीसी

Mon, 27 Aug 2018 11:46 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
शहर की स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक करवाएं अधिकारी-डीसी
शहर की स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक करवाएं अधिकारी : डीसी
विज्ञापन

डीसी ने की सीएम की घोषणाओं की समीक्षा
फोटो संख्या-25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कैथल शहर में सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाना सुनिश्चित करें, ताकि शहर वासियों को रात के समय आवागमन में असुविधा न हो। उन्होंने सभी नगर पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया है। वे सोमवार को लघु सचिवालय में सीएम की घोषणाओं के संबंध में ली गई बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहीं थीं।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग फल्गु मेले से संबंधित तैयारियों को युद्ध स्तर पर शुरू करवाएं, ताकि निर्धारित समय तक सभी तैयारियां पूर्ण की जा सके। फरल गांव स्थित पवित्र फल्गु तीर्थ के पवित्र तालाब से पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। पानी निकासी के बाद तालाब की सफाई करवाई जाएगी, जिसके उपरांत इस तालाब को स्वच्छ जल से भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि फल्गु मेले की तैयारियों की समीक्षा फरल गांव स्थित पवित्र तीर्थ स्थान पर 31 अगस्त शुक्रवार को सुबह 10 बजे सभी संबंधित अधिकारी पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला में क्षतिग्रस्त विभाग की सड़कों पर गड्ढों को भरवाना सुनिश्चित करें। नगर परिषद कैथल व नगर पालिकाएं स्ट्रीट लाइटों को सही करवाएं। उन्होंने फरल गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पूंडरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डीग में एक पुल व घाट, पूंडरी माइनर की री-मॉडलिंग के संदर्भ में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। धेरड़ू गांव में स्थापित किए जा रहे नर्सिंग कॉलेज तथा विभिन्न सड़कों के निर्माण के बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। रसूलपुर, साकरा, फतेहपुर, कुराड़ आदि गांवों में पेयजल पाईप लाईन बिछाने के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed