फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आरकेएसडी कालेज की प्रबंधन समिति चार पदों पर हुआ चुनाव

आरकेएसडी कालेज की प्रबंधन समिति चार पदों पर हुआ चुनाव

Mon, 16 Apr 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
आरकेएसडी कालेज की प्रबंधन समिति चार पदों पर हुआ चुनाव
फोटो संख्या-2 व 3
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज की प्रबंधन समिति चार पदों पर चुनाव
विश्वविद्यालय व उच्चतर शिक्षा विभाग प्रतिनिधि की मौजूदगी में साकेत मंगल चुने गए आरकेएसडी प्रबंधक समिति के अध्यक्ष
पंकज बंसल महासचिव व श्याम बंसल कोषाध्यक्ष तो नरेश टोनी शोरेवाला बने उपाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति के रविवार को 4 पदों के लिए चुनाव हुए। विश्वविद्यालय व उच्चतर शिक्षा विभाग प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आरवीएस के प्रधान साकेत मंगल को ही आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति का प्रधान चुन लिया गया। साथ ही पंकज बंसल को महासचिव, श्याम बंसल को कोषाध्यक्ष व नरेश टोनी शोरेवाला को उपाध्यक्ष चुन लिया गया।
रविवार सुबह प्रिंसिपल कार्यालय में यह चुनाव हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से वीके गुप्ता व उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से बलविंद्र सिंह गोत्रा भी चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे। पहले ही नामांकन पत्र प्रक्रिया में प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के ना होने के कारण अध्यक्ष पद के लिए साकेत मंगल, उपाध्यक्ष के लिए नरेश टोनी, महासचिव के लिए पंकज बंसल व कोषाध्यक्ष के लिए श्याम बंसल को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सबसे पहले राष्ट्रीय विद्या समिति के 21 कॉलेजियम सदस्यों का मतदान से चुनाव हुआ था। इन 21 सदस्यों ने साकेत मंगल को प्रधान, अश्वनी शोरेवाला को उप-प्रधान, पंकज बंसल को महासचिव व श्याम बंसल को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया था। इसके अलावा पूर्व प्रधान सतीश बंसल आरकेएसडी कॉलेज की सभी संस्थाओं के चेयरमैन बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब संस्थाओं की जिम्मेवारियां दी जाएंगी
आरकेएसडी प्रबंधक समिति के चुनाव के बाद अब आरकेएसडी संध्यकालीन, आरकेएसडी फार्मेसी, आरकेएसडी पब्लिक स्कूल, आरकेएसडी बीएड कॉलेज के लिए भी अलग-अलग कॉलेजियम सदस्यों को जिम्मेवारी दी जा सकती है। इसके लिए कई सदस्यों ने लॉबिंग शुरू कर दी है।

आरवीएस व आरकेएसडी कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष साकेत मंगल ने कहा कि पिछले कई साल संस्था के लिए ठीक नहीं रहे। प्रबंधक समिति न होने के कारण कई परियोजनाएं अधूरी रहीं। नए कोर्स लाए जाने सहित कई नीतिगत फैसले नहीं हो सके। अब संस्थाहित में फैसले लेकर यहां शिक्षा के स्तर को सुधारा जाएगा और रोजगार व गुणवत्तापूर्वक शिक्षा के लिए काम किया जाएगा। संस्था संचालन में सभी शहरवासियों व संस्था से जुड़े लोगों से सहयोग की अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed