फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कांग्रेस प्रदेश में कोई गुटबाजी नहीं: सांसद हुड्डा

कांग्रेस प्रदेश में कोई गुटबाजी नहीं: सांसद हुड्डा

Thu, 01 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश में कोई गुटबाजी नहीं: सांसद हुड्डा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोहतक सांसद एवं वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान समय आने पर प्रदेश में नेतृत्व को लेकर उचित फैसला लेगा। प्रदेश में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी कांग्रेसी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। सांसद गत देर रात्रि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधीर मेहता के निवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के निशाने पर भी हम, इनेलो के निशाने पर भी हम, कुछ तो होगा हमारे में भी दम के माध्यम से शायराना अंदाज में उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। अभी तक हम भाजपा को जगाने का प्रयास कर रहे थे। अब इन्हें भगाने का समय आ गया है। इसलिए प्रदेश से भाजपा को भगाया जाएगा।
हुड्डा ने कहा कि बाइक रैली के माध्यम से अमित शाह प्रदेश में खोई जमीन तलाश रहे हैं। लेकिन किसी भाजपा नेता के पास इस बात का जवाब नहीं है कि उन्होंने प्रदेश में क्या किया। एक भी राष्ट्रीय संस्थान नहीं आया है। इतना ही नहीं उनके कार्यकाल में प्रदेश में आईआईएमटीए, आईआईएमए एम्स जैसे संस्थान आए। भाजपा एक भी बड़ा संस्थान नहीं ला सकी। जो उनकी बड़ी नाकामी है। इस मौके पर दिल्लू राम बाजीगर, अनिल शोरेवाला, प्रदीप चौधरी पूंडरी, नरेश बतरा, पवन जगत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

इसके बाद बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार को सपने में कांग्रेस और भूपेंद्र हुड्डा नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भगवा सरकार ने अपना हक मांगने व जनता की आवाज को दबाने के लिए गोलियां चलाई। कांग्रेस ने लगातार 10 साल राज किया लेकिन 10 साल में जनता पर गोली चलाना तो दूर की बात कांग्रेस ने कभी सोचा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मेडल जीतने के मामले में हरियाणा प्रदेश हमेशा कांग्रेस राज में नंबर-1 पर रहा है। भगवा सरकार ने प्रदेश का भट्ठा बिठाकर रख दिया है। इस मौके पर अधिवक्ता विष्णुदत्त शर्मा, इंद्रजीत सरदाना, रमेश सचदेवा, बाबू राम मित्तल, बलकार क्योड़क, अधिवक्ता विरेंद्र मेहता, महेश दूआ, सूक्षम कपूर, रामकुमार संधू, बलदेव सिंह बाली, बलदेव गुप्ता, जोगेंद्र मेहत्ता, नरेश मित्तल, अधिवक्ता दलबीर पूनिया, सुभाष चंद मैहला, राजीव कौलेखां, अधिवक्ता राकेश खानपुर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा व इनेलो के निशाने पर हम, कुछ तो होगा हमारे में भी दम : दीपेंद्र हुड्डा
कहा- आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को प्रदेश से करेगी भगाने का काम

फोटो संख्या-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed