फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नगरपालिका चेयरमेन ने वार्डों का दौरा कर जानी समस्याएं

नगरपालिका चेयरमेन ने वार्डों का दौरा कर जानी समस्याएं

Wed, 21 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका चेयरमेन ने वार्डों का दौरा कर जानी समस्याएं
नपा चेयरमैन ने वार्डों का दौरा कर जानी समस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। नगरपालिका चेयरमैन ने नगरपालिका स्टाफ के साथ मिलकर नगर के कई वार्डों का दौरा कर वार्डवासियों की समस्या जानी। चेयरमैन गुड्डी राणा ने वार्ड के लोगों से समस्याओं की जानकारी प्राप्त करके उनका जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। कहा कि नगर के विकास में वह कोई कोर कसर नही छोड़ेंगी। लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनी कि उन्हें हादसे से उभरने के बाद कुछ समय जरूर लगा लेकिन जिस तरह नगर में विकास की आवश्यकता है वह उसे अवश्य पूरा करके ही दम लेगी। उन्होंने बताया कि उनके स्व. पति प्रमोद राणा का सपना था कि नगर के विकास में कोई कमी नही छोड़ी जाए। विकास को लेकर वह पूरी तरह गंभीर है और नगरपालिका में स्टाफ की कमी के कारण विकास कार्य नही हो पाए। अब वह नगर के प्रत्येक वार्ड में चहुमुखी विकास करवाएगी। इस दौरान उनके साथ नगरपालिका स्टाफ से मनोज कुमार, पार्षद सुरेंद्र डागी, सतनाम सिंह, सुल्तान सिंह फौजी, जितेंद्र राणा, कपिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed