फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity grievance redressal court meetings to be held every Tuesday in September.

Kaithal News: शिकायत निवारण बिजली अदालत की बैठक सितंबर में हर मंगलवार को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity grievance redressal court meetings to be held every Tuesday in September.
कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के अधीक्षक अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण बिजली अदालत (फोरम) की बैठक प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाती है। यह बिजली अदालत सितंबर माह में 1, 8, 15, 22 और 29 सितंबर को एसई (ऑपरेशन) सर्कल, यूएचबीवीएन, कैथल कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि बिजली अदालत में गलत बिजली बिल, मीटर रीडिंग से संबंधित शिकायतें, खराब मीटर और अन्य बिजली संबंधी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान संबंधित एसडीओ एवं कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) स्तर पर नहीं हो पाया है, वे अपनी शिकायतें निर्धारित तिथि एवं समय पर बिजली अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय पर बिजली अदालत में पहुंचकर अपनी शिकायतें प्रस्तुत करें, ताकि उनका शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed