फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanitation workers protest in the city; hand over a letter to the public highlighting the government's failure to keep its promises.

Kaithal News: सफाई कर्मियों का शहर में प्रदर्शन, लोगों को सौंपा सरकार की वादा-खिलाफी का पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protest in the city; hand over a letter to the public highlighting the government's failure to keep its promises.
शहर के मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संगठन
कैथल। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए मंगलवार को शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों से होते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध मार्च कमेटी चौक से शुरू होकर भगत सिंह चौक, सब्जी मंडी, रेलवे गेट और तलाई बाजार समेत अन्य प्रमुख स्थानों से गुजरा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया था लेकिन लंबे समय बाद भी उसे पूरा नहीं किया गया। इस वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारियों ने दुकानदारों, राहगीरों और आम जनता को सरकार की नीतियों के खिलाफ एक पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

कचरे के ढेर से बेहाल हुआ शहर
सफाई कर्मियों की इस हड़ताल और प्रदर्शन का सीधा असर शहर की व्यवस्था पर दिखने लगा है। शहर के शिक्षण संस्थानों, मुख्य बाजारों, तंग गलियों और मोहल्लों में कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं। इस समय सड़कों पर 400 टन से अधिक कचरा जमा हो चुका है। तेज धूप और उमस के कारण कचरा सड़ने लगा है जिससे उठने वाली बदबू ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों का जीना मुहाल कर दिया है। लोगों को डर है कि अगर जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो शहर में बीमारियां फैल सकती हैं।
विज्ञापन

आज बड़े आंदोलन की तैयारी
सफाई कर्मचारी संघ के जिला सचिव शिवचरण ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। सरकार के अड़ियल रवैये को देखते हुए कर्मचारियों ने बुधवार को एक बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने का एलान किया है। इस महा-प्रदर्शन के दौरान शहर के सभी सफाई कर्मी एक जगह जुटेंगे और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बुधवार को होने वाली इस बड़ी बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। जब तक सरकार उनकी जायज मांगों को मानकर अधिसूचना जारी नहीं करती, तब तक उनका यह आंदोलन थमेगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed