{"_id":"5b96bca4867a557eae2de0a2","slug":"141536605348-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका सफाई कर्मचारी यूनियन ने किया एसकेएस का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका सफाई कर्मचारी यूनियन ने किया एसकेएस का बहिष्कार
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका सफाई कर्मचारी यूनियन ने किया एसकेएस का बहिष्कार
नहीं लिया विधानसभा कूच में भाग
फोटो नंबर-31
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ और नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन में सोमवार को आपसी फूट दिखाई दी। इसी फूट के चलते नपा परिसर में धरना दे रहे सभी सफाई कर्मचारियों ने एसकेएस द्वारा आयोजित चंडीगढ़ में विधान सभा कूच कार्यक्रम में भाग लेने से भी परहेज किया। वहीं सफाई कर्मचारियों ने एसकेएस के राज्य व जिला कार्यकारिणी के सदस्यों पर आरोप लगाते हुए कहा कि नपा सफाई कर्मचारी संघ अपने हिसाब से सरकार से मांगे मनवाना चाहता है। जिस पर सरकार ने भी कुछ मांगों पर अपनी सहमति जताई। लेकिन एसकेएस के पदाधिकारियों की हठधर्मिता के कारण उनकी जो मांगे पूरी हो रही थी। वह भी नहीं हो सकी।
इस मौके पर ब्लाक प्रधान रामशरण कल्याण ने बताया कि वे कर्मचारियों की मांगो पर बीजेपी नेताओं से भी मिले। इस दौरान मंत्रियों से भी मुलाकात हुई। उन्होंने इस पर कुछ जायज मांगों को पूरा करने का भी आश्वासन दे जल्द पूरा करने की बात कही। लेकिन एसकेएस के पदाधिकारी अन्य मांगो को पूरा करवाने की बात पर अड़ें जिस कारण जो मांगो पूरी हो रही थी। चह भी पूरी नहीं हो पाई। इस मौके पर गौरव, सतीश, विनोद, राजेंद्र टांक, विक्की, सुनील, लक्ष्मण सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
सरकार के समर्थक कर रहे है विरोध : वहीं एसकेएस के जिला प्रधान जसबीर सिंह ने कहा कि जो सफाई कर्मचारी विरोध कर रहे हैं, उनकी नियत में खोट आ चुकी है और वे समस्त कर्मचारियों के हितों को ध्यान में न रख केवल अपने स्वार्थ के लिए लड़ाई लडने की बात सोचते है। जो भी कर्मचारी हमारा बहिष्कार करने की बात कहता है, वह सरकार का समर्थक है। एसकेएस कभी भी किसी भी संगठन या कर्मचारी के नुक्सान की कोई बात नहीं करता है।