फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मनोज बंसल बनें अग्रवाल युवा सभा के प्रधान, दो उम्मीदवारों ने किया विरोध

मनोज बंसल बनें अग्रवाल युवा सभा के प्रधान, दो उम्मीदवारों ने किया विरोध

Sun, 26 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मनोज बंसल बनें अग्रवाल युवा सभा के प्रधान, दो उम्मीदवारों ने किया विरोध
मनोज बंसल बने अग्रवाल युवा सभा के प्रधान, दो उम्मीदवारों ने किया विरोध
विज्ञापन

6 में से 4 उम्मीदवारों ने किया मनोज बंसल का समर्थन, दो उम्मीदवारों ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था अग्रवाल युवा सभा का चुनाव शनिवार शाम सनातन धर्म मंदिर में संपन्न हुआ। इसमें निवर्तमान प्रधान दीक्षित गर्ग ने अपने कार्यकाल में लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सर्वसम्मति से संजय गर्ग धूप वाले को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। उन्हें चुनाव करवाने के लिए अधिकृत किया गया। संजय गर्ग ने मोहन लाल गुप्ता को बैठक की कार्यवाई संचालन के लिए सचिव नियुक्त किया। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई।
चुनाव अधिकारी संजय गर्ग ने बताया कि बैठक में प्रधान पद के लिए सदस्यों से आवेदन मांगे गए। इसमें 6 उम्मीदवारों ने नाम भरे। इनमें मनोज बंसल, अनुज मित्तल, निखिल मित्तल, सचिन बंसल, अशोक गोयल एडवोकेट व संजय मित्तल ने नाम भरे। इसके बाद इन सभी की ओर से एक-एक व्यक्ति लिया गया। ताकि सभी 6 में से किसी एक नाम पर सहमति हो सके। सहमति के लिए हुए विचार-विमर्श में अनुज मित्तल, निखिल मित्तल व अशोक गोयल ने मनोज बंसल को समर्थन कर दिया। जबकि सचिन मित्तल व संजय मित्तल ने किसी का समर्थन नहीं किया। इस तरह से 6 लोगों में से 4 के समर्थन हासिल करने के चलते बहुमत के बाद मनोज बंसल को अग्रवाल युवा सभा का प्रधान चुन लिया गया। शेष उम्मीदवारों ने विरोध किया। लेकिन बहुमत के आधार पर मनोज बंसल को अग्रवाल युवा सभा का प्रधान नियुक्त किया गया है। धर्मबीर केमिस्ट ने कहा कि मनोज बंसल नियमानुसार प्रधान बने हैं। मनोज बंसल ने कहा कि वे प्रधान चुने जाने के लिए समाज के आभारी हैं। उनका प्रयास रहेगा कि समाज सेवा में अग्रवाल युवा सभा नए आयाम स्थापित करे।
विज्ञापन


नियमानुसार नहीं हुआ चुनाव, मनोज बंसल नियम के तहत नहीं बने प्रधान : दीक्षित
दूसरी ओर अग्रवाल युवा सभा के निवर्तमान प्रधान दीक्षित गर्ग ने कहा कि जब तक एक भी उम्मीदवार विजयी घोषित होने वाले उम्मीदवार के सामने खड़ा है, तब तक सर्वसम्मति कैसे हो सकती है। मनोज बंसल के नाम पर दो उम्मीदवारों ने समर्थन नहीं दिया। ऐसे में वे कैसे सर्वसम्मति से प्रधान घोषित किए गए हैं। यह चुनाव सर्वसम्मति से न होकर जबरदस्ती थोपा जा रहा है। जिसे अग्रवाल युवा सभा के सदस्य स्वीकार नहीं करेंगे। मनोज बंसल नियमानुसार प्रधान नहीं बनें हैं। सभा में जो भी व्यक्ति प्रधान बनना चाहता है, वह अपना नाम भरे। चुनावी प्रक्रिया के लिए दोबारा से बैठक बुलाई जाए। उनके साथ उम्मीदवार सचिन बंसल व संजय मित्तल ने कहा कि वे चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन कार्यकारी प्रधान ने मनोज बंसल को प्रधान घोषित कर दिया। जो कि अवैध है। चुनाव करवाए जाएं। भले ही वोटिंग से फैसला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या-81 व 82
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed