{"_id":"5b7869db42c792465b688845","slug":"141534618075-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ौथल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पानीपत में की छापेमार कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ौथल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पानीपत में की छापेमार कार्रवाई
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रूण लिंग की जानकारी देने के लिए 30 हजार रुपये लेने वाली दो लड़कियां काबू
- कैथल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पानीपत में की छापेमार कार्रवाई, दोनों ने पी रखी थी शराब
- किसी अस्पताल में ले जाकर सामान्य अल्ट्रासाउंड करवाती थीं, बाद में झूठी जानकारी देकर वसूलती थी महिलाओं से रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्वास्थ्य विभाग कैथल की टीम ने पानीपत में एक अस्पताल में कार्यरत दो नर्सों को लिंग की जांच करवाने के नाम पर लोगों से नकदी वसूलने के आरोप में काबू किया है। दोनों के पास से चार हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। वहीं यह भी पता चला है कि दोनों लड़कियों ने दिन में ही शराब पी रखी थी। मेडिकल में इस बात की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि पानीपत में दो लड़कियां भ्रूण जांच के नाम पर लोगों से नकदी वसूलती हैं। उन्हें रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक महिला को तैयार किया गया। महिला बतौर ग्राहक विभाग की टीम के साथ शनिवार को पानीपत पहुंची। जहां दोनों लड़कियों अनिता व ममता से संपर्क किया। दोनों ज्योति अस्पताल में काम करती हैं। दोनों लड़कियों ने 30 हजार रुपये लिए और गर्भवती महिला को लेकर वे अनंत हेल्थ केयर में पहुंची। जहां 1300 रुपये जमा करवाकर नियमानुसार अल्ट्रासाउंड करवाया और आईडी अपनी खुद की जमा करवा दी। बाद में अंदर जाकर पूछने का बहाना किया और बाहर आकर कह दिया कि एक लड़का है और एक लड़की है। इसके बाद विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की तो डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में पता चला कि लड़कियां सामान्य अल्ट्रासाउंड करवाती थीं और लोगों को झूठ बोलकर पैसे ऐंठ लेती थीं। जिस पर दोनों को पुलिस की सहायता से काबू किया गया।
सीएमओ ने कहा कि पानीपत की डीसी सुमेधा कटारिया ने इस रेड में पूरा सहयोग किया। जिससे यह सफल हो सकी। दोनों लड़कियों ने दिन में ही शराब पी हुई थी। मेडिकल करवाने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। मामले की शिकायत पुलिस को दी जा रही है। छापेमार टीम में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीलम कक्कड़, डीपीएम नरेंद्र कुमार सहित विभाग के कर्मचारी शामिल थे। पीएनडीटी एक्ट सहित लोगों से धोखाधड़ी से पैसे वसूलने के आरोप में केस दर्ज करवाया जा रहा है।