{"_id":"5ad79a124f1c1b350a8b5407","slug":"141524079122-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रस्ट के तीसरे स्थापना दिवस पर मां बंगला मुखी धाम में किया गया महा रुद्राभिषेक व यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रस्ट के तीसरे स्थापना दिवस पर मां बंगला मुखी धाम में किया गया महा रुद्राभिषेक व यज्ञ
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रस्ट के तीसरे स्थापना दिवस पर मां बंगला मुखी धाम में किया गया महा रुद्राभिषेक व यज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। मां वैष्णो देवी इंटरनेशनल ट्रस्ट के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर धनीरामपुरा पिहोवा के प्रांगण में महा रुद्राभिषेक व बंगला मुखी यज्ञ का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि मां वैष्णो देवी इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट को स्थापित किए तीन वर्ष हो चुके हैं। ट्रस्ट के सभी सदस्यों के पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में धनी राम पुरा गांव के प्रांगण में इक्षू रस से महारुद्राभिषेक किया गया। जैन ने कहा कि यह विशेष पूजा मां वैष्णों देवी धाम कटरा में बनने वाली धर्मशाला हेतु जमीन खरीदने एवं ट्रस्ट की मंगलकामना, सुख-शांति एवं ट्रस्ट के विकास के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पूजा के लिए विशेष तौर से बंगलामुखी धाम के आचार्य गंगा प्रसाद जी व उनके एक दर्जन शिष्यों को आमंत्रित किया गया था। जैन ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीय पर अपने आचरण और सद्गुणों से दूसरों का आर्शीवाद लेना अक्षय रहता है। इस अवसर पर अनिल गर्ग, गगन गोयल, शमशेर ढांड, सुमित अरोड़ा, पंकज गुप्ता, अमित गोयल, जोनी गोयल, अमित, अमृत लाल, चुन्नी, मुकेश गर्ग, मोती राम, नवनीत गोयल, अतुल, प्रकाश, श्रीचंद, बलबीर चंद गुप्ता, गोलू सिंगला, नानू राम मित्तल, हैप्पी बंसल, राजपाल विलेचा, बलविन्द्र धीमान, विजय कुमार, तरूण कैथल, वरूण अत्री, अभिषेक कैथल, शुभम गर्ग, पूंडरी, पवन कुमार, ममता अरोड़ा लाडवा भी मौजूद रहे।