{"_id":"5a79f0944f1c1b05738b5e42","slug":"141517940884-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो व्यक्तियों ने विजया बैंक से लिया करीब 48 लाख रुपये का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो व्यक्तियों ने विजया बैंक से लिया करीब 48 लाख रुपये का लोन
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो व्यक्तियों ने जमीन के नाम पर बैंक से लिया 48 लाख का लोन, एक दूसरे के गारंटर भी बने, जांच में गांव में नहीं मिली जमीन
- बैंक अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी के आरोप में केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दो व्यक्तियों ने विजया बैंक में फर्जी जमीन के कागजात दिखाकर करीब 48 लाख रुपये का लोन ले लिया। बैंक ने जब जांच की तो पता चला कि करनाल के बांसा गांव में अलग-अलग जो जमीन लोन के लिए दिखाई थी, वह करनाल वहां है ही नहीं। वहीं दोनों आरोपी एक दूसरे के गारंटर भी बन गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में विजया बैंक के अधिकारी पीआर चौधरी ने बताया कि पूंडरी निवासी बलबीर सिंह ने करनाल के बांसा गांव में जमीन बताकर बैंक से करीब 24 लाख रुपये का लोन लिया। जिसमें बलबीर सिंह का गारंटर कुलवंत सिंह बना। इस लोन की किश्त ना चुकाने के कारण ब्याज सहित यह राशि करीब 29 लाख 48 हजार 943 जा पहुंची। पुलिस ने इस मामले में बलबीर व कुलवंत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
इसी तरह दर्ज एक अन्य मामले में पीआर चौधरी ने कहा कि पूंडरी निवासी कुलवंत सिंह ने बैंक से लगभग 24 लाख रुपये का लोन लिया। जिसके अदा ना किए जाने के कारण इसकी राशि ब्याज सहित बढ़कर 28 लाख से ज्यादा हो गई। इस मामले में बलबीर सिंह उसका गारंटर बन गया। इस तरह से दोनों ने बैंक के साथ धोखाधड़ी की। लोन के लिए करनाल के बांसा गांव में 133 कनाल भूमि दिखाई गई। जांच में यह मिली ही नहीं।
विज्ञापन
जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि दोनों ने करनाल के बांसा गांव में जमीन दिखाकर 24-24 लाख का लोन लिया था। दोनों ही एक दूसरे के गारंटर भी बन गए थे लेकिन जमीन फर्जी बताई गई। ऐसे में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।