फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिला के तीन हजार से अधिक सरकारी कर्मचारी आज जाएंगे जेल, खानपुर में बनाई गई अस्थाई जेल

जिला के तीन हजार से अधिक सरकारी कर्मचारी आज जाएंगे जेल, खानपुर में बनाई गई अस्थाई जेल

Mon, 29 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिला के तीन हजार से अधिक सरकारी कर्मचारी आज जाएंगे जेल, खानपुर में बनाई गई अस्थाई जेल
तीन हजार से अधिक सरकारी कर्मचारी आज जाएंगे जेल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले के दर्जनभर से अधिक विभागों के हजारों कर्मचारी आज जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे। जिसके तहत तीन हजार से भी अधिक कर्मचारी जेल जाएंगे। प्रशासन ने गांव खानपुर के जिला स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाया है। कर्मचारियों को गिरफ्तार कर वहां ले जाया जाएगा। वहीं आंदोलन के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोडवेज, जनस्वास्थ्य, सिंचाई विभागों में काम-काज प्रभावित हो सकता है। कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को 10 टीमें बनाकर विभिन्न विभागों का दौरा किया और अधिक से अधिक कर्मचारियों को आंदोलन में भाग लेने की अपील की।
जेल भरो आंदोलन के तहत सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ, कर्मचारी महासंघ, इंटक, एंटक व सीटू सहित अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों में संपर्क अभियान चलाया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जसबीर सिंह ने कहा कि मंगलवार को कर्मचारियों की समान काम, समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन लागू करने जैसी अन्य मांगो के समर्थन में पूरे देश में जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा। जिसके प्रचार प्रसार के लिए जिला में दस टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चला कर्मचारियों को इस आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया। सीवन, राजौंद में एक-एक, गुहला, कैथल, कलायत व पूंडरी में दो-दो टीमों द्वारा अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस जेल भरो में आंदोलन में एक दर्जन से भी अधिक विभाग के कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रेस प्रवक्ता सतबीर गोयत ने बताया कि 30 जनवरी को इंटक, एटक, एचएमएस, सीआईटीयू, एआईयूटीयूसी, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, हरियाणा कर्मचारी महासंघ तथा हरियाणा बैंक एंप्लाइज फेडरेशन के हजारों कर्मचारी सुबह जवाहर पार्क कैथल में इकट्ठे होंगे। प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचकर अपनी गिरफ्तारियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों में रह सकता है काम प्रभावित : मुख्यत: बिजली विभाग, जनस्वास्थ्य, सिंचाई, शिक्षा, रोडवेज में क्लेरिकल, स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, नगर परिषद, नगर पालिकाओं में कर्मचारियों के आंदोलन में भाग लेने के कारण काम-काज पर असर पड़ सकता है।

ये होगा शेड्यूल : विभिन्न विभागों के कर्मचारी मंगलवार को सुबह 10 बजे जवाहर पार्क में एकत्रित होंगे। जहां से प्रदर्शन करते हुए वे लघु सचिवालय तक जाएंगे। लघु सचिवालय पहुंच कर कर्मचारी गिरफ्तारी देंगे। इसके बाद उन्हें पुलिस द्वारा स्टेडियम में ले जाया जा सकता है।

सुरक्षा के सभी उपाय पूरे, अस्थाई जेल के लिए डीसी को लिखा : एसपी आस्था मोदी ने बताया कि आंदोलन की सूचना के चलते सुरक्षा के सभी उपाय किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा अस्थाई जेल के लिए डीसी को लिखा गया है।

डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि खानपुर स्टेडियम अस्थाई जेल बनाई गई है। इसके अलावा संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि काम-काज प्रभावित ना हो और लोगों को परेशानी ना हो। आंदोलन की सूचना पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।


राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन आज, दस टीमों ने अभियान चला किया प्रसार, खानपुर में बनाई गई अस्थाई जेल
स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ-साथ लघु सचिवालय में प्रभावित हो सकता है काम-काज
यदि आपको आज सरकारी कार्यालयों में काम है तो पूरी जानकारी लेने के बाद ही जाएं काम के लिए...
डीसी ने कहा-खानपुर स्टेडियम में बनाई गई है अस्थाई जेल
फोटो नंबर-02, 36, 37, 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed