फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणी रविदास जयंती

धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणी रविदास जयंती

Sun, 28 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणी रविदास जयंती

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। बाल विकास पब्लिक स्कूल में संत शिरोमणी रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य बलवंत राविश ने संत शिरोमणी रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि संत रविदास का जन्म काशी के मंडुवाडीह नामक गांव में 1388 ईस्वी में हुआ था । लोक मान्यता के अनुसार उनका जन्म माघ मास की पूर्णिमा को रविवार को हुआ था। इसी दिन उनकी जयन्ती मनाई जाती है। रविदास जी एक महान समाज-सुधारक थे। उन्होंने ऊंच-नीच, जाति पाति, बाहरी आडंबरों व धार्मिक असहिष्णुता एवं भेदभाव का विरोध किया । उन्होंने अमीरी-गरीबी के भेदभाव को मिटाकर आपसी भाईचारे व सामाजिक सद्भाव पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव की स्थापना करना और सुखी जीवन व्यतीत करना ही परमपद है। संत रविदास ने अपनी बाणियों में स्पष्ट कहा है कि चरण पखारने, नाचने-गाने, तप करने से भक्ति की प्राप्ति नहीं होती। केवल अहम भाव के त्याग से भक्ति द्वारा परम तत्व की प्राप्ति संभव है। उन्होंने सामाजिक सामंजस्य, सदाचारण, गुरू के महत्व, प्रेम-भावना, कर्तव्यपालन, सत्संगति की महिमा के साथ-साथ मानव धर्म के पालन का संदेश दिया है। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र व छात्रों द्वारा गणतंन्त्र दिवस कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ भी उपस्थित था ।


धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणी रविदास जयंती
फोटो नंबर- 44
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed