फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नगर परिषद ने 31 वार्डों के लिए खोले 4 करोड़ 80 लाख रुपये के टेंडर

नगर परिषद ने 31 वार्डों के लिए खोले 4 करोड़ 80 लाख रुपये के टेंडर

Tue, 14 Nov 2017 12:08 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद ने 31 वार्डों के लिए खोले 4 करोड़ 80 लाख रुपये के टेंडर

विज्ञापन
नगर परिषद ने 31 वार्डों के लिए खोले 4 करोड़ 80 लाख रुपये के टेंडर

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जीएसटी के कारण शहर के विभिन्न वार्डों में रुके विकास कार्य अब जल्द ही पूरे होंगे। नगर परिषद में सोमवार को चार करोड़ रुपये से अधिक के टेंडर खोले गए। यह टेंडर परिषद के कार्यकारी चैयरमेन डा. पवन थरेजा, एमई रमेश वर्मा, जेई प्रदीप व मोहित की मौजूदगी में खोले गए। इन टेंडरों के तहत प्रत्येक वार्ड में टूटी हुई गलियों, सडक़ों व अन्य विकास कार्यों को करवाया जाएगा। चैयरमेन डा पवन थरेजा ने बताया कि पिछले दस महीनें से टेंडर रद्द हो रहे थे। जिस कारण शहर का विकास कार्य रुका हुआ था।
चार करोड़ रुपये से अधिक के खोले टेंडर, प्रत्येक वार्ड में 10 लाख से अधिक के होंगे विकास कार्य:-नगर परिषद की ओर से विकास कार्यों के लिए खोले गए चार करोड़ रुपयें से अधिक के टेंडरों में शहर के कुल् 31 वार्डों में 10 से 15 लाख रुपये के विकास कार्य को करवाया जाएगा। जिससे वार्डवासियों को परेशानी दूर होगा।
विज्ञापन

जीएसटी के कारण ठेकेदार नहीं ले रहे थे रूचि:-बता दें कि नगर परिषद द्वारा शहर के विकास को लेकर किए जाने कार्यों पर पिछले दस महीनों से जीएसटी रोड़ा बनी थी। जिस पर ठेकेदार टेडर लेने में हिचकिचा रहे थे। लेकिन अब सरकार की ओर से जीएसटी में निर्माण कार्यों में टैक्स को कम किए जाने के बाद ठेकेदारों ने टेंडर डाले है। जिस पर नगर परिषद ने टेडरों को खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद:-इस मौके पर पार्षद प्रवीन शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि भीम अग्रवाल, शमशेर फौजी, रजत थरेजा, ललित गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।


जीएसटी के कारण दस महीने से रद्द हो रहे थे टेंडर
फोटो नंबर-35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed