{"_id":"595fd30b4f1c1bfb0e8b4688","slug":"141499452171-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला गुजर रही घोर आर्थिक संकट से, समिति ने सरकार से मांगी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला गुजर रही घोर आर्थिक संकट से, समिति ने सरकार से मांगी सहायता
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक संकट से गुजर रही गोशाला
सीवन। गोशाला सेवा समिति के सदस्यों की एक बैठक शुक्रवार को गोशाला के प्रांगण में प्रधान नरेंद्र सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने भाग लिया। समिति के कोषाध्यक्ष प्रशांत आनंद ने बताया कि सीवन गोशाला घोर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। अबकी बार गेहूं की फसल अच्छी होने से गोशाला में सूखा चारा तो काफी आ गया था। लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश से गोशाला में हरे चारे की कमी हो गई है। गायों की संख्या बढ़कर लगभग 14,00 हो गई है। आर्थिक संकट के कारण कर्मचारियों को वेतन देने के लिए समिति के पास पैसे नहीं हैं। प्रशांत ने कहा कि गोशाला को सरकार से काफी कम मदद मिलती है। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि एक ज्ञापन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम का सीवन बीडीपीओ को सौंपा जाएगा व मुख्यमंत्री से कम से कम 30 लाख रुपये अनुदान का आग्रह किया जाएगा। इस अवसर पर नरेंद्र सैनी, पवन शर्मा, सुरेश सरदाना राजू, सुरेंद्र सरदाना, राजेश शर्मा, रामरतन सैनी, बिजेंद्र कोहली आदि उपस्थित रहे।