{"_id":"593fe8c54f1c1ba40a8b4587","slug":"141497360581-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत, 27 वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत, 27 वर्षीय युवक की मौत
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
कैथल। गांव हरिगढ़ किंगन के पास सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा दो मोटर साइकिलों की भिडंत से हुआ। चीका पुलिस ने अज्ञात मोटर साइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पेहोवा के गांव श्योनसर निवासी सतबीर ने बताया कि उसका 27 वर्षीय भजीता अमित कुमार चीका में दुकान करता था। 11 जून की शाम करीब आठ बजे वह आ रहा था तो एक अज्ञात मोटर साइकिल चालक बहुत तेज गति व लापरवाही से आया। जिसने उसके भतीजे की मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। एएसआई टहल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक अमित के चाचा सतबीर की शिकायत पर अज्ञात मोटर साइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।