फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जाट कॉलेज चुनाव-75 में से 31 पर सुरजेवाला गुट का कब्जा, 37 ने कहा-हम निर्दलीय

जाट कॉलेज चुनाव-75 में से 31 पर सुरजेवाला गुट का कब्जा, 37 ने कहा-हम निर्दलीय

Mon, 14 Jan 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
जाट कॉलेज चुनाव-75 में से 31 पर सुरजेवाला गुट का कब्जा, 37 ने कहा-हम निर्दलीय
जाट कॉलेज चुनाव-75 में से 31 पर सुरजेवाला गुट का कब्जा, 37 ने कहा-हम निर्दलीय
विज्ञापन

3 ने कहा माजरा के समर्थक, 3 ने कहा बलवान कोटड़ा के समर्थक
कैथल। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के 36 कॉलेजियम में सदस्यों के चुनाव के लिए रविवार को कॉलेज में बनाए गए 36 बूथों पर मतदान हुआ। एक बूथ पर दो उम्मीदवारों में हुई झड़प के अलावा मतदान पूरी तरह से शांतिपर्वूक रहा। 39 कॉलेजियम में पहले ही सर्वसम्मति हो चुकी थी। कुल 75 कॉलेजियम सदस्यों में से 31 सदस्यों ने सुरजेवाला समर्थक होने की बात कही है। वहीं 37 ने कहा कि वे निर्दलीय हैं। इस बार कॉलेज में प्रधान पद के लिए सुरजेवाला गुट की दावेदारी ज्यादा बनती दिख रही हैं। हांलाकि निर्दलीय बता रहे सदस्यों का अहम रोल रहेगा। निवर्तमान प्रधान रणबीर फौजी अपने कॉलेजियम 9 में चुनाव हार गए।
रविवार सुबह वोटिंग शुरू हो गई थी। जो सांय 4 बजे तक जारी रही। मतदान के लिए संस्था भवन में 36 बूथ बनाए गए थे। जिसमें प्रत्येक कॉलेजियम के लिए एक बूथ था। उम्म्ीदवारों ने जाट कॉलेज मैदान में अपने-अपने समर्थकों को वोटर स्लिप देने के लिए टेंट लगाए हुए थे। वहीं पोलटनेक्रीक कॉलेज के सामने सभी लोगों के लिए खाने का प्रबंध किया गया था। कॉलेज के बाहर और अंदर लोगों की भीड़ उमड़ी रहीं। वहीं भारी पुलिस बल तैनात रहा। बीएड कॉलेज में जहां बूथ बनाए गए थे, वहां केवल वोटरों को जाने दिया गया। समर्थक दिन भर कॉलेज के बाहर रह कर माहौल बनाते दिखे। सांय 4 बजे तक वोटिंग हुई। इसके बाद सांय 5 बजे तक परिणाम घोषित कर अधिकतर सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सबसे अधिक रोचक मुकाबला कॉलेजियम नंबर 7 में रहा। जहां दोनों उम्मीदवारों को 36-36 वोट मिले। लेकिन टॉस से हुए फैसले में सुरजेवाला समर्थक बनी सिंह संधू विजयी रहे। इसके अलावा कॉलेजियम नंबर 12 में भी कड़ा मुकाबला था, जहां जीत का अंतर महज 1 वोट का रहा। कुल 75 में से 37 उम्मीवारों ने कहा कि वे आजाद हैं। प्रधान पद के लिए बाद में फैसला करेंगे। वहीं 31 ने कहा कि वे रणदीप सुरजेवाला समर्थक हैं। 1 सदस्य ने कहा कि वे भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थक हैं। 3 ने माजरा तो 3 ने बलवान कोटड़ा समर्थक होने की बात कही है। इस बार चूंकि पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने चुनाव से दूरी बनाई हुई है। इसीलिए सुरजेवाला गुट ज्यादा भारी नजर आ रहा है। हांलाकि प्रधान सहित अन्य पदों के चुनाव में निर्दलीयों की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

रविवार को हुए चुनाव के बाद इंद्र सिंह, शमशेर सिंह ढुल, राकेश नैन, प्रताप सिंह गुहणा, सुरेश कुमार, बनी सिंह, रामदिया पूनिया, रामफल मलिक खुराना सदस्यों को प्रधान पद की दौड़ में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हुए वार्डों में विजयी, पराजित उम्मीवारों के नाम, हासिल वोट, हार-जीत का अंतर व उनकी पार्टी का विवरण कुछ इस तरह रहा:-
वार्ड नंबर विजयी उम्मीदवार पराजित उम्मीदवार अंतर पार्टी
1. शमशेर सिंह ढुल(76) सत्यवान (41) 35 आजाद
5. बिमला देवी(70) जोगेंद्र सिंह(32) 38 आजाद
7 बनी सिंह (36) सतपाल सिंह(36) टॉस से बनी सिंह
विजयी घोषित हुए सुरजेवाला गुट
9. रणधीर सिंह(59) रणबीर फौजी(55) 04 सुरजेवाला गुट
12. रणधीर सिंह(56) शंकर संधू(55) 01 आजाद
14. संदीप(77) रामदिया(48) 29 सुरजेवाला गुट
16. संजीव कुमार(33) जयभगवान(00) 33 सुरजेवाला गुट
18. शमशेर सिंह(61) बदन सिंह(53) 08 सुरजेवाला गुट
19. बलविंद्र सिंह(60) होशियार सिंह(02) 58 सुरजेवाला गुट
20. कुलदीप सिंह(69) बलदेव सिंह(52) 17 आजाद
24. दिलवारसिंह(39) रामस्वरुप(36) 03 आजाद
25. गंगाबिशन(51) जयपाल(47) 04 सुरजेवाला गुट
26. राजेंद्र ढुल (35) सतीश कुमार(33) 02 माजरा समर्थक
28. जसवीरसिंह(61) सूबे सिंह(46) 15 आजाद
29. जसवंत सिंह कोच(57) बलजीत सिंह कैरों(31) 26 आजाद
30. महाबीर सिंह(54) सुरेंद्र सिंह (48) 06 आजाद
32. टेकचंद (30) राजबीर सिंह(00) 30 सुरजेवालागुट
33. सुभाष चंद(50) महाबीरसिंह(47) 03 सुरजेवाला गुट
34. दरबारा सिंह(43) सुनील कुमार(35) 08 आजाद
35. सुरेश कुमार(45) राजकमल (40) 05 आजाद
37. शमशेर सिंह(42) सुभाष चंद(01) 42 आजाद
38. महाबीरसिंह(65) दिबलाग सिंह(52) 13 आजाद
40. संदीप कुमार (26) नरेश बूरा(00) 26 आजाद
41. महावीर राविश(40) दलबीर नेहरा(30) 10 बलवान कोटड़ा समर्थक
44. धर्मपाल(64) हरदीप सहरावत(48) 16 आजाद
45. गंगाराज करोड़ा(63) जितेंद्र (35) 28 आजाद
47. मेहंगा सिंह(42) जगबीरसिंह(36) 06 माजरा समर्थक
48. रणधीर सिंह(71) राममेहर(48) 23 सुरजेवाला गुट
51. गुरदयाल सिंह नैन(72) वेदप्रकाश (41) 31 आजाद
52. विक्रम सिंह (63) हवासिंह(48) 15 आजाद
56. जंग सिंह(50) जसबीरसिंह(34) 16 सुरजेवाला गुट
60. राजबीर सिंह(54) अमरजीत नेहरा(08) 46 आजाद
63. अनिल कुमार(42) अमरदीप सहारण(07) 35 आजाद
66. करनैल सिंह(75) राजेश कुमार (46) 29 आजाद
68. राजबीरसिंह(07) रणवीरसिंह(00) 07 सुरजेवाला गुट
75. विकासराविश(08) रणदीप सिंह सहारण(00) 08 आजाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed