{"_id":"5c1009e1bdec2241641d47d6","slug":"131544554977-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सूचना अधिकार के तहत पार्षदों की चार दिसंबर की बैठक की वीडियो सीडी देने कीमांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सूचना अधिकार के तहत पार्षदों की चार दिसंबर की बैठक की वीडियो सीडी देने कीमांग की
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन सूचना अधिकार के तहत पार्षदों की चार दिसंबर की बैठक की वीडियो सीडी देने कीमांग की
फोटो संख्या-43
गुहला-चीका। युवा सामज सेवी दलबीर सीड़ा ने जनसूचना अधिकार नियम का प्रयेग करते हुए नगरपालिका सचिव के माध्यम से चार दिसंबर को हुई पार्षदों की बैठक की पूर्ण वीडियो ग्राफी की सीडी की मांग की है। उन्होंने कहा कि वीडियो ग्राफी लेने का उद्ेश्य पार्षदों द्वारा एक दूसरे पर लगा जा रहे विकास के कार्यों को रोकने के आरोपों की तस्वीर स्पष्ट करना है, ताकि जनता द्वारा चुन कर भेजे गए पार्षदों का बैठक में व्यवहार सामने आ सके। सीड़ा ने कहा कि सीडी के माध्यम से जनता के समक्ष ये भी साफ हो जाएगा कि किसी पार्षद ने विकास के कार्यों को समर्थन किया और किस पार्षद ने केवल गुटबंदी के चलते कामों में रोड़ा अटकाया है। जन सूचना अधिकार के तहत चार दिसंबर की बैठक में अस्वीकार हुए कामों की सूची भी मांगी गई है ताकि शहर की जनता विकास कार्यों को रोकने वाले पार्षदों से कार्यों को अस्वीकार करने का कारण पूछ सके। शहरवासी प्रवीन, लाभ सिंह, भूपेंद्र सिंह काला, रमेश कुमार ने नगरपालिका सचिव से मांग की है कि जिस प्रकार से विधान सभा व ससंद की तर्ज पर पार्षदों की आगामी बैठकों का सीधा प्रसारण किया जाए ताकि पार्षदों को चुनने वाले पूरी कार्यवाही लाइव देख सके। यह जनता का कानूनी अधिकार भी है।