{"_id":"5bb7af46867a55352f5b4fed","slug":"131538764614-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खुराना में धान के अवशेष जलाने से रोकने के लिए गए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के जेई को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव खुराना में धान के अवशेष जलाने से रोकने के लिए गए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के जेई को बनाया बंधक
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान के अवशेष जलाने से रोकने गए पीसीबी के जेई को बनाया बंधक
डीडीए एग्रीकल्चर सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर छुड़वाया, पुलिस ने दर्ज किया जेई की शिकायत पर 6 के खिलाफ केस
पराली अवशेष प्रबंधन के तहत मिली शिकायत के बाद गांव खुराना में चालान काटने गए थे प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव खुराना में धान के अवशेष जलाने पर कार्रवाई करने के लिए गए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पीसीबी) के जेई सहित अन्य कर्मियों को लोगों ने बंधक बना लिया। बाद में कृषि व पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को मुक्त करवाया। इसके बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीसीबी के जेई डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि वह राजस्व व कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ शिकायत मिलने पर गांव खुराना में धान के अवशेष जलाने पर कार्रवाई के लिए गए थे। जहां आग लगने पर वे चालान आदि काटने की कार्रवाई कर रहे थे तो गांव के ही काफी संख्या में आए लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। ग्रामीण विक्रम उर्फ विक्की, धर्म सिंह, हरि राम, बीता, जय भगवान सहित 15-20 ने इस कार्रवाई का विरोध किया और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाते हुए उन्हें बंधक बनाए रखा। बाद में उन्होंने आला अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद कृषि व पुलिस विभाग से आला अधिकारी व काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्हें मुक्त करवाया। पुलिस ने इस संबंध में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।